Android 17 बदल देगा स्मार्टफोन चलाने का एक्सपीरियंस, मिलेंगे कई इंट्रेस्टिंग फीचर्स, देखें लिस्ट
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Jan 16, 2026, 12:50 PM IST
टेक जायंट गूगल करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए जल्द ही एंड्रॉयड का नया वर्जन Android 17 लॉन्च कर सकता है। अपकमिंग एंड्रॉयड वर्जन में मोबाइल यूजर्स को कई सारे इंट्रेस्टिंग फीचर्स मिलने वाले हैं।
Android 17 अभी डेवलपमेंट फेज में है कंपनी जल्द ही स्टेबल वर्जन लॉन्च कर सकती है।
मोबाइल यूजर्स को नया एक्सपीरियसं देने के लिए गूगल अपने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म में नए नए अपडेट लाता रहता है। कंपनी जल्द ही नया एंड्रॉयड वर्जन पेश कर सकती है जो कि Android 17 होगा। अपकमिंग एंड्रॉयड वर्जन पहले से ज्यादा यूजर फ्रेंडली एक्सपीरियंस देने वाला है। मोबाइल यूजर्स को Android 17 में काफी कुछ नया मिलने वाला है। अपकमिंग अपडेट यूजर्स को क्लीन और पहले से बेहतर ऑर्गेनाइज्ड नोटिफिकेशन अनुभव देगा।
मोबाइल यूजर्स को मिलेगी बड़ी सहूलियत
आपको बता दें कि Android 17 को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रही है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस अपकमिंग एंड्रॉयड वर्जन में कई सारे नए जेस्चर फीचर दिए जा सकते हैं। यूजर्स को नोटिफिकेशन और सिस्टम कंट्रोल्स में कुछ नए जेस्चर फीचर्स का सपोर्ट मिल सकता है। यूजर्स को आने वाले समय में नोटिफिकेशन या फिर सिस्टम कंट्रोल फीचर के लिए डिस्प्ले में पुल डाउन करने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल यूजर्स अलग-अलग तरह से स्मार्टफोन्स के क्विक सेटिंग को एक्सेस कर पाएंगे।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Android 17 में यूजर्स को फोन की स्क्रीन पर लेफ्ट साइड से स्वाइप करने नोटिफिकेशन पैनल मिलेगा। वहीं अगर यूजर्स राइट साइड से स्विप करते हैं तो फोन में क्विक सेटिंग दिखाई देगी। कंपनी के इस नए अपडेट का मकसद बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन में विजुअल क्लटर को कम करना है। कंपनी ने इस फीचर को Android 16 Beta में टेस्ट किया था लेकिन बाद में इसे स्टेबल वर्जन में रोलआउट नहीं किया गया। माना जा रहा है कि कंपनी Android 17 के साथ इस फीचर को पेश कर सकती है।
जल्द लॉन्च होगा स्टेबल वर्जन
Android 17 में होने वाले दूसरे बदलाव की बात करें तो इसमें कंपनी स्विक सेटिंग में WiFi और मोबाइल डेटा के लिए अलग-अलग टॉगल्स को वापस लाया जा सकता है। Android 12 में जो इंटरनेट टाइल कॉम्बाइंड थी, वह अब एक-टैप कंट्रोल के लिए अलग हो सकती है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इस अपडेट को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि Android 17 अभी डेवलपमेंट फेज में है कंपनी जल्द ही इसका स्टेबल वर्जन रोलआउट कर सकती है।