टेक एंड गैजेट्स

आज लॉन्च होगा शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन, जानें कब और कहां देखें लाइव

Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission Date and timing: Ax-4 मिशन को आज भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे (स्थानीय समय अनुसार 2:31 AM EDT) लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन के पायलट भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला होंगे, जो एक कुशल टेस्ट पायलट हैं। उनके साथ हंगरी के तिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोस उज्नांस्की-विस्नेव्स्की मिशन स्पेशलिस्ट के रूप में जुड़ेंगे

Image

इस मिशन के पायलट भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला होंगे।

Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission: Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission: भारत के वायुसेना अधिकारी और इसरो एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला आज अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना होने को तैयार हैं। वे 1984 में राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के दूसरे नागरिक बनेंगे। यह ऐतिहासिक यात्रा एक्सिओम 4 मिशन (Axiom-4 Mission) का हिस्सा है, जिसे NASA और SpaceX की साझेदारी में आज यानी 25 जून को लॉन्च किया जा रहा है।

क्या है Axiom-4 मिशन ?

नासा ने पुष्टि की है कि यह मिशन 25 जून को लॉन्च होगा। Axiom-4 मिशन एक पूरी तरह से निजी अंतरिक्ष अभियान है, जिसे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इसका लक्ष्य 4 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचाना है। यह मिशन भारत, हंगरी और पोलैंड के लिए मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम में वापसी का प्रतीक माना जा रहा है।

क्यों हो रही शुभांशु शुक्ला की चर्चा ?

इस मिशन के पायलट भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला होंगे, जो एक कुशल टेस्ट पायलट हैं। उनके साथ हंगरी के तिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोस उज्नांस्की-विस्नेव्स्की मिशन स्पेशलिस्ट के रूप में जुड़ेंगे, जबकि टीम की कमान NASA की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन संभालेंगी।

मिशन से जुड़ी मुख्य बातें

  • Ax-4 मिशन आज यानी 25 जून को लॉन्च किया जाएगा
  • 26 जून को अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से जुड़ेगा
  • Axiom-4 मिशन का क्रू इस मिशन में चार सदस्य हैं
  • शुभांशु शुक्ला (भारत)- मिशन पायलट
  • पेगी व्हिटसन (अमेरिका, NASA की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री)
  • स्लावोस्ज उज्मान्स्की-विस्निएव्स्की (पोलैंड, ESA)
  • तिबोर कापू (हंगरी)

कितने बजे शुरू होगा मिशन ?

Ax-4 मिशन को आज भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे (स्थानीय समय अनुसार 2:31 AM EDT) लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन में SpaceX का Falcon 9 रॉकेट, Crew Dragon अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में लेकर जाएगा, जिसमें कुल चार अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे। लॉन्च के लगभग दो दिन बाद, यह अंतरिक्ष यान गुरुवार, 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे (स्थानीय समय अनुसार सुबह 7:00 AM EDT) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से जुड़ जाएगा।

कब और कहां देखें लाइव लॉन्च?

Axiom और NASA के आधिकारिक YouTube चैनल पर Axiom-4 मिशन को लाइव स्ट्रीमिंग किया जा सकता है। साथ ही, NASA और Axiom के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव अपडेट मिलते रहेंगे। इसके अलावा आप टाइम्स नाउ नवभारत और टाइम्स नाउ की वेबसाइट और टीवी चैनल पर भी इस मिशन की लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकेंगे।

लॉन्च में हुई थी देरी

Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग कई बार टली- पहले खराब मौसम के कारण और फिर Falcon 9 रॉकेट में लीक के कारण टेक्निकल चेक्स हुए। अब सारी तकनीकी समस्याएं हल कर दी गई हैं और लॉन्च को हरी झंडी मिल गई है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article