टेक एंड गैजेट्स

Samsung ने भारत में लॉन्च की Bespoke AI होम अप्लायंसेज रेंज, एक ही मशीन में वॉशिंग और ड्रायिंग की सुविधा

सभी डिवाइस में Samsung Knox की मल्टी-लेयर सिक्योरिटी है और कई प्रोडक्ट्स को Diamond-level IoT सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन मिला है। साथ ही, वॉयस अलर्ट, स्क्रीन रीडर और ऑटो ओपन डोर जैसी सुविधाएं दिव्यांग यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध हैं।

Image

(image-Samsung)

Samsung Bespoke AI: सैमसंग ने भारत में अपनी 2025 की Bespoke AI होम अप्लायंसेज रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और ऑल-इन-वन लॉन्ड्री कॉम्बो शामिल हैं। यह स्मार्ट और कनेक्टेड होम सॉल्यूशंस की एक नई जनरेशन है। ये सभी डिवाइस AI Home इंटरफेस और SmartThings कनेक्टिविटी से लैस हैं। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट घरेलू जीवन को आसान बनाने और यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड और इंटेलिजेंट कंट्रोल देने का काम करते हैं।

कीमत और उपलब्धता

  • Bespoke AI Laundry Combo- ₹3,19,000
  • Bespoke AI WindFree एयर कंडीशनर- ₹36,000 से शुरू
  • Bespoke AI डबल डोर रेफ्रिजरेटर- ₹44,000 से शुरू
  • Bespoke AI टॉप लोड वॉशर (8 किलोग्राम मॉडल)- ₹24,500 से शुरू
  • Bespoke AI फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर (AI होम डिस्प्ले के साथ)- जुलाई से उपलब्ध

Bespoke AI Laundry Combo

एक ही यूनिट में वॉश और ड्राय ₹3,19,000 की कीमत वाला यह प्रीमियम प्रोडक्ट AI Wash & Dry, हीट पंप ड्रायिंग, सुपर स्पीड साइकिल और 7-इंच टचस्क्रीन के साथ आता है। इसमें Flex Auto Dispense और Auto Open Door जैसे स्मार्ट फीचर्स हैं।

AI Vision Inside वाला स्मार्ट रेफ्रिजरेटर

बेस्पोक एआई रेफ्रिजरेटर में एआई विजन इनसाइड टेक्नोलॉजी है, जो 87 फूड आइटम्स को पहचान सकता है, एक्सपायरी डेट ट्रैक करता है और रेसिपी सजेशन भी देता है। इसका 9 इंच AI Home डिस्प्ले एंटरटेनमेंट और शेड्यूलिंग के लिए भी काम करता है।

WindFree AC और टॉप लोड वॉशर भी हुए लॉन्च

₹36,000 से शुरू होने वाला बेस्पोक एआई विंड फ्री एसी 23,000 माइक्रो-होल्स के साथ ड्राफ्ट-फ्री कूलिंग देता है। वहीं ₹24,500 की शुरुआती कीमत वाला AI टॉप लोड वॉशर कपड़ों की देखभाल और ऊर्जा बचत के लिए AI Wash तकनीक का इस्तेमाल करता है।

सुरक्षा और एक्सेसिबिलिटी पर भी खास ध्यान

सभी डिवाइस में Samsung Knox की मल्टी-लेयर सिक्योरिटी है और कई प्रोडक्ट्स को Diamond-level IoT सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन मिला है। साथ ही, वॉयस अलर्ट, स्क्रीन रीडर और ऑटो ओपन डोर जैसी सुविधाएं दिव्यांग यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध हैं।

AI Home से जुड़े सभी डिवाइस, वॉयस कमांड से कंट्रोल अपग्रेडेड Bixby वॉयस असिस्टेंट और Voice ID के जरिए यूजर अपनी आवाज से डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। AI Home इंटरफेस से सभी कनेक्टेड डिवाइस को एक ही स्क्रीन से मॉनिटर और कंट्रोल किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article