टेक एंड गैजेट्स

Samsung का स्मार्टफोन खरीदने वालों की बढ़ी टेंशन, इन सीरीज के मॉडल्स 3000 रुपये तक हुए महंगे

टिप्स्टर अभिषेक यादव की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक सैमसंग ने जिन सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं उनमें Galaxy M सीरीज, Galaxy F सीरीज और Galaxy A सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

Image

सैमसंग ने कई सारे स्मार्टफोन्स की कीमतों में की बढ़ोतरी।

पिछले कुछ समय से ऐसी लीक्स सामने आ रही थीं कि सैमसंग अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाने वाला है। अब इसको लेकर एक टिप्स्टर की तरफ से बड़ा अपडेट दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने कुछ बजट और मिड रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ा बदलाव किया और नई कीमते अब लागू भी कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इन दोनों ही सेगमेंट के कुछ स्पेसिफिक मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। ऐसे में जो सैमसंग फैंस नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे उनके लिए यह एक बड़ा झटका है।

टिप्स्टर अभिषेक यादव की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक सैमसंग ने जिन सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं उनमें Galaxy M सीरीज, Galaxy F सीरीज और Galaxy A सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

टिप्स्टर अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि सैमसंग ने अपने कई गैलेक्सी मॉडल्स की कीमत में 500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। पोस्ट के मुताबिक कंपनी ने एक रिटेलर सर्कुलर भी जारी किया है जिसमें नई कीमतों को लागू करने का जिक्र किया गया है। आइए आपको उन मॉडल्स की जानकारी देते हैं जिनकी कीमतें अब बढ़ चुकी हैं।

इन स्मार्टफोन्स की बढ़ी कीमतें

  • Samsung Galaxy M36 के 8GB + 128GB पहले से 500 रुपये महंगा होकर अब 21,999 रुपये में मिलेगा।
  • इसी स्मार्टफोन का 8GB + 256GB की कीमत 1500 रुपये बढ़ गई है। इसकी नई कीमत 25,999 रुपये है।
  • Samsung Galaxy F36 के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये हो गई है।
  • Samsung Galaxy F36 के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत अब 25,999 रुपये हो गई है।
  • Galaxy M17 5G के 6GB+128GB की कीमत अब 16,499 रुपये हो गई है।
  • Galaxy M17 5G के 6GB+256GB की कीमत अब बढ़कर 18,499 रुपये हो गई है।
  • Galaxy F17 5G के कुछ मॉडल्स की कीमत में 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जानकारी दी गई है।
  • Samsung Galaxy A17 के कुछ मॉडल्स की कीमत में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
  • Galaxy A06 5G सीरीज में आने वाले कुछ स्मार्टफोन्स की कीमत में 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें- Guinness World Record: सबसे लंबी फोन कॉल का हैरान करने वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज है ड्यूरेशन
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article