MPSC Maharashtra Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप सी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026 के तहत रिक्तियों की संख्या 5,707 से बढ़ाकर 16,717 कर दी है। बता दें पहले यहां पर 5707 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, लेकिन बाद में यहां 11010 पदों की बढ़ोत्तरी की गई थी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए दोबारा लिंक एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीक 27 नवंबर 2026 है।
कब होगी एमपीएससी ग्रुप सी कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा
बता दें महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप सी कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के डेट में बदलाव किया है। यह परीक्षा पहले 3 जनवरी 2027 को होने वाली थी, लेकिन अब यह परीक्षा 27 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि नए और पुराने दोनों कैडर के लिए एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम ओएमआर मोड पर होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी
ऊपरी आयु सीमा में दी जाएगी छूट
महाराष्ट्र सरकार ने पात्र उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में एक साल की छूट को मंजूरी दे दी है। इस कदम का उद्देश्य उन आवेदकों को राहत देना है, जो भर्ती प्रक्रिया में प्रशासनिक देरी के कारण अयोग्य हो गए थे। उम्मीदवार फिर से खोली गई आवेदन विंडो का उपयोग करके, संशोधित रिक्ति ढांचे और आयु एलिजिबिलिटी नियमों के तहत आवेदन कर सकेंगे।
कई पदों पर होगी भर्ती
महाराष्ट्र ग्रुप C सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन राज्य में ग्रुप सी के विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को चुनने के उद्देश्य से किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) अलग-अलग विभागों में खाली पदों के लिए उम्मीदवारों की प्रारंभिक योग्यता जांचता है।
