Guinness World Record: सबसे लंबी फोन कॉल का हैरान करने वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज है ड्यूरेशन
Guinness World Record for Longest Phone Call: हम लोग डेली न जानें कितनी बार फोन से कॉल करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि सबसे लंबी कॉल की ड्यूरेशन कितनी होगी? अगर आपको नहीं मालूम तो बता दें कि इसका भी विश्य रिकॉर्ड है जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 7 2026, 16:02 IST
Image Credit : IStock01 / 07
हम अपनी डेली रूटीन लाइफ में जितने भी गैजेट्स इस्तेमाल करते हैं उनमें से जो गैजेट सबसे ज्यादा जरूरी है वह है हमारा मोबाइल फोन। हमारा स्मार्टफोन एक ऐसा डिवाइस बन चुका है जिससे हम हर दिन अपने कई सारे जरूरी काम करते हैं। अब इसका इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और चैटिंग तक ही सिमित नहीं रहा है।
Image Credit : IStock02 / 07
हमारा स्मार्टफोन या फिर मोबाइल फोन हमारे पास न हो तो ऐसा लगता है कि हम दुनिया से कट गए हैं। हम जब भी फोन में किसी को कॉल करते हैं तो ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट, 30 मिनट या फिर 1 घंटे तक बात कर पाते हैं लेकिन, क्या आपको मालूम है कि एक फोन कॉल ऐसी भी थी जिसने विश्व रिकॉर्ड ही कायम कर दिया था।
Image Credit : IStock03 / 07
आपको बात दें कि करीब 16 साल पहले एक ऐसी फोन कॉल कनेक्ट की गई जिसके बारे में पहले शायद ही किसी को अंदाजा रहा होगा। यह एक ऐसी कॉल की जिसने सबसे लंबी ड्यूरेशन वाला विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
Image Credit : IStock04 / 07
साल 2012 हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के Eric R. Brewster और Avery A. Leonard ने करीब 46 घंटे 12 मिनट 52 सेकंड और 228 माइल सेकंड तक एक दूसरे से बात की।
Image Credit : IStock05 / 07
इतनी लंबी कॉल ड्यूरेशन के बीच में इन दोनों ही लोगों को 10 सेकंड से ज्यादा चुप रहने की इजाजत नहीं थी। हालांकि हर एक घंटे के बाद इन्हें 5 मिनट का ब्रेक दिया गया था ताकि वे अपने स्ट्रेंथ को वापस ला सकें।
Image Credit : IStock06 / 07
यह कॉल Eric R. Brewster और Avery A. Leonard के बीच एक चिट-चैट शो के दौरान हुई थी। इस शो में लोगों से कहा गया था कि वे इन बच्चों को ध्यान से देखें। साथ ही, शो में मौजूद दर्शक भी इन बच्चों से बात कर सकते थे और उनके साथ बातचीत कर सकते थे।
Image Credit : IStock07 / 07
इससे पहले साल 2009 में Sunil Prabhakar ने सबसे लंबी फोन कॉल का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने करीब 51 घंटे तक फोन पर बात की थी। लेकिन इस दौरान उनके साथ सिर्फ एक ही व्यक्ति नहीं था। वे अलग-अलग लोगों से बात करते थे। जब एक व्यक्ति से बातचीत खत्म होती थी, तो कॉल दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर दी जाती थी।