टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 और Watch 9 भारत में हुई लॉन्च, फीचर्स से लेकर कीमत और ऑफर तक जानें सब कुछ

इस बार कंपनी ने नई स्मार्टवॉच में बेहतर डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, नया प्रोसेसर और AI की मदद से काम करने वाले कई हेल्थ फीचर्स दिए हैं, ताकि यूज़र्स को अपनी सेहत के बारे में ज्यादा सटीक और पर्सनल जानकारी मिल सके।

Image

सैमसंग ने दोनों ही स्मार्टवॉच में एक से बढ़कर एक फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप अपने लिए नई स्मार्टवॉच खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने अपने करोड़ों फैंस के लिए भारतीय बाजार में दो धमाकेदार स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी हैं। Samsung ने भारत में अपनी नई Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9 पेश की है। दोनों स्मार्टवॉच की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जबकि इनकी बिक्री 7 अगस्त से शुरू होगी।

इस बार कंपनी ने नई घड़ियों में बेहतर डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, नया प्रोसेसर और AI की मदद से काम करने वाले कई हेल्थ फीचर्स दिए हैं, ताकि यूज़र्स को अपनी सेहत के बारे में ज्यादा सटीक और पर्सनल जानकारी मिल सके।

Galaxy Watch Ultra2 किसके लिए है?

Galaxy Watch Ultra2 खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जिन्हें ट्रैकिंग, रनिंग, ट्रेकिंग, साइक्लिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स या आउटडोर एक्टिविटीज़ पसंद हैं। इसमें नया Trail Run फीचर दिया गया है, जो दौड़ते समय ऊंचाई, चढ़ाई और रास्ते की स्थिति पर नज़र रखता है। इससे रनर्स अपनी स्पीड और परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

इसके अलावा इसमें Nutrition Alert फीचर भी है, जो आपके वजन और पसीने के आधार पर यह बताता है कि आपको कितना पानी पीने की जरूरत हो सकती है। अगर आप डाइविंग करते हैं, तो यह वॉच पानी के अंदर भी काफी काम की है। इसमें IP69K, 10ATM और EN13319 जैसे सर्टिफिकेशन दिए गए हैं। यह अपने-आप डाइव की गहराई, समय और पानी का तापमान रिकॉर्ड कर लेती है।

Samsung ने यह भी बताया है कि डाइविंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Mares के साथ मिलकर तैयार किया गया नया डाइविंग ऐप इस साल के आखिर तक आएगा। इससे डाइविंग से जुड़ी और भी जानकारी मिलेगी, जैसे ऊपर-नीचे जाने की स्पीड और सुरक्षित डाइव टाइम।

दमदार बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले

  • Galaxy Watch Ultra2 में Qualcomm का नया Snapdragon Elite चिपसेट दिया गया है।
  • इसमें 800mAh की बैटरी मिलती है, जो पिछले Ultra मॉडल के मुकाबले करीब 35% बड़ी है।
  • वॉच में 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
  • बड़ी बैटरी होने के बावजूद Samsung का कहना है कि नए डिजाइन की वजह से यह वॉच पहले के मुकाबले 12% पतली हो गई है।
  • यह वॉच 47mm साइज में Titanium Silver और Titanium Gray रंगों में मिलेगी।

Galaxy Watch9 किसके लिए है?

Galaxy Watch9 रोजमर्रा के इस्तेमाल और हेल्थ ट्रैकिंग पर ध्यान देने वाले लोगों के लिए बनाई गई है। इसमें एल्युमीनियम बॉडी और Samsung का जाना-पहचाना कुशन-शेप डिजाइन दिया गया है। साथ ही नए सॉफ्ट-टच स्ट्रैप दिए गए हैं, जिससे इसे लंबे समय तक पहनना ज्यादा आरामदायक होगा।

दो अलग-अलग मॉडल के ऑप्शन

सैमसंग ने इस स्मार्टवॉच को 40mm और 44mm दो साइज में लॉन्च किया है। 40mm मॉडल में 390mAh की बैटरी मिलेगी, जबकि 44mm मॉडल में 445mAh की बैटरी दी गई है। दोनों मॉडल Qualcomm के Snapdragon Elite चिपसेट पर चलते हैं और इनमें 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलता है।

इसमें मिलने वाले कलर ऑप्शन की बात करें तो 40mm मॉडल में आपको Graphite और Cream रंगों में मिलेगा, जबकि 44mm मॉडल Graphite और Silver रंगों में उपलब्ध होगा।

AI से मिलेगी बेहतर हेल्थ जानकारी

सैमसंग ने इन दोनों ही स्मार्टवॉच को प्रीमियम फीचर्स के साथ लैस किया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फीचर्स भी मिलने वाले हैं। आपको बता दें कि दोनों स्मार्टवॉच में AI की मदद से काम करने वाले कई नए हेल्थ फीचर्स जोड़े हैं। इनमें मौजूद बायो-सेंसर लगातार आपकी हेल्थ और एक्टिविटी से जुड़ा डेटा रिकॉर्ड करते हैं। इसके बाद AI उस जानकारी का विश्लेषण करके आपको पर्सनल हेल्थ सुझाव देता है। आइए आपको इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में बताते हैं।

  • Vitals – सोते समय शरीर की हेल्थ में होने वाले बदलावों पर नजर रखता है।
  • Heart Health Score – दिल की सेहत का स्कोर बताता है।
  • Daily Cardio Load – वर्कआउट की तीव्रता और रिकवरी को समझने में मदद करता है।
  • Fitness Index – आपकी कुल फिटनेस का आकलन करता है।
  • Hearing – सुनने की क्षमता से जुड़ी रिपोर्ट देता है और तेज आवाज के खतरे पर अलर्ट भी करता है।
  • Samsung का कहना है कि ये फीचर्स सिर्फ एक बार की रीडिंग नहीं, बल्कि लंबे समय तक आपकी हेल्थ में होने वाले बदलावों को समझने में मदद करते हैं।

कीमत और ऑफर्स

Galaxy Watch Ultra2 (LTE) की कीमत ₹64,999 रखी गई है।
  • Galaxy Watch 9
  • 40mm Bluetooth – ₹37,999
  • 40mm LTE – ₹41,999
  • 44mm Bluetooth – ₹40,999
  • 44mm LTE – ₹44,999

प्री-बुकिंग ऑफर्स

अगर आप अभी प्री-ऑर्डर करते हैं, तो आपको ₹1,500 का एक्सेसरी कूपन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से ये ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को 9,500 रुपये का मल्टी-बाय डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी 3,500 रुपये का अपग्रेड बोनस भी दे रही है। इसके अतिरिक्त आपको 3,500 रुपये तक का बैंक कैशबैक या UPI डिस्काउंट भी मिल जाएगा। आपको बता दें कि चुनिंदा पार्टनर्स के जरिए 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन भी मिल जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article