टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट की डेट हुई कंफर्म! बाजार में जल्द दस्तक देगी Galaxy S26 सीरीज

Samsung Galaxy S26 सीरीज में कंपनी तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाली है जिसमें Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इस सीरीज में आने वाला Edge स्मार्टफोन आने वाले कुछ महीनों में बाजार में दस्तक दे सकता है।

Galaxy Unpacked

बाजार में जल्द दस्तक देगी सैमसंग की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा चल रही है। साउथ कोरियन टेक जायंट के इस इवेंट को लेकर फैंस के बीच में भी गजब का एक्साइटमेंट बना हुआ है और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इवेंट सैमसंग का 2026 का पहला सबसे बड़ा इवेंट होगा जो कि ग्लोबली आयोजित किया जाएगा। सैमसंग अपने इस इवेंट में फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन्स को मार्केट में लॉन्च करेगा। अगर आप भी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का इंतजार कर रहे हैं तो बता दे कि अब इसकी डेट का भी खुलासा हो गया है।

Ice Universe की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके Samsung Galaxy Unpacked इवेंट की डिटेल्स शेयर की गई है। लीक्स की मानें तो यह इवेंट फरवरी में 25 तारीख को आयोजित किया जाएगा। आइस यूनिवर्स ने लॉन्च टाइमलाइन के साथ ही नए स्मार्टफोन्स की सेल को लेकर भी कई सारी डिटेल्स शेयर की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इवेंट में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के लिए प्री ऑर्डर 16 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक बुक किए जाएंगे।

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए 5 मार्च से 10 मार्च के बीच में प्री-सेल पीरियड रखा जाएगा। बाजार में सैमसंग की नई फ्लैगशिप सीरीज की एंट्री कब होगी तो इसकी संभावना 11 मार्च तक की है। मतलब अब बस कुछ दिनों का ही इंतजार है बाजार में एक और कैमरा सेंट्रिक फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज दस्तक देने वाली है।

Samsung Galaxy S26 सीरीज के संभावित फीचर्स

Samsung Galaxy S26 सीरीज में कंपनी तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाली है जिसमें Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इस सीरीज में आने वाला Edge स्मार्टफोन आने वाले कुछ महीनों में बाजार में दस्तक दे सकता है। अगर बात Galaxy S26 FE के लॉन्च की हो ते इस स्मार्टफोन को कंपनी साल के दूसरे छमाही में लॉन्च कर सकती है।

  • Samsung Galaxy S26 सीरीज में कंपनी क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दे सकती है।
  • ग्लोबल वेरिएंट में फैंस को Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • स्मार्टफोन सीरीज के शुरुआती दो मॉडल में 12GB तक की रैम और बेस मॉडल से 256GB की स्टोरेज मिल सकती है।
  • सैमसंग की यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 बेस्ड OneUI 8.5 के साथ लॉन्च हो सकती है।
  • Samsung Galaxy S26 में फैंस को 6.3 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Samsung Galaxy S26+ में 6.7 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
  • सीरीज के टॉप वेरिएंट Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में फैंस को 5500mAh की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Jio के 51 करोड़ यूजर्स की हुई मौज, आधे साल के लिए रिचार्ज की टेंशन से मिली बड़ी राहत
गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article