नए साल की शुरुआत से ही पूरी दुनिया में तबाही मची है। नए साल 2026 के तीसरे दिन ही अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अपने कब्जे में ले लिया। पहली तारीख को ही भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े और अब Samsung के तीन स्मार्टफोन की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है।
सैमसंग भारत में अपने कुछ Galaxy स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने जा रहा है। इसकी जानकारी एक टिप्स्टर ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, नई कीमतें 5 जनवरी से लागू हो सकती हैं, हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर
X (पहले ट्विटर) पर टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy F17 5G जैसे लोकप्रिय मॉडल्स पर लागू हो सकती है। लीक डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि इन फोन्स के सभी RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई गई हैं।
Samsung Galaxy A56 की नई कीमतें
लीक के मुताबिक, Galaxy A56 की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
- 12GB + 256GB वेरिएंट: अब 46,999 रुपये (पहले 44,999 रुपये)
- 8GB + 256GB वेरिएंट: अब 43,999 रुपये (पहले 41,999 रुपये)
- 8GB + 128GB वेरिएंट: अब 40,999 रुपये (पहले 38,999 रुपये)
Galaxy A36 भी हुआ महंगा
- Galaxy A36 की कीमत सभी वेरिएंट्स में 1,500 रुपये बढ़ाई गई है।
- 12GB + 256GB वेरिएंट: 38,499 रुपये (पहले 36,999 रुपये)
- 8GB + 256GB वेरिएंट: 35,499 रुपये (पहले 33,999 रुपये)
- 8GB + 128GB वेरिएंट: 32,499 रुपये (पहले 30,999 रुपये)
Galaxy F17 5G की कीमत में भी बढ़ोतरी
बजट सेगमेंट के Galaxy F17 5G की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है।
- 4GB + 128GB वेरिएंट: 15,499 रुपये (पहले 14,499 रुपये)
- 6GB + 128GB वेरिएंट: 16,999 रुपये (पहले 15,999 रुपये)
- 8GB + 128GB वेरिएंट: 18,499 रुपये (पहले 17,499 रुपये)
अन्य Galaxy फोन्स भी हो सकते हैं महंगे
इसी टिप्स्टर के एक पुराने पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि 5 जनवरी से Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7, Galaxy S25, Galaxy S25 FE और Galaxy A06 5G जैसे अन्य मॉडल्स की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है। फिलहाल यह जानकारी लीक पर आधारित है, जिसे कथित तौर पर रिटेलर्स को भेजा गया है। सैमसंग की ओर से आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही नई कीमतों पर पूरी तरह मुहर लगेगी।
