टेक एंड गैजेट्स

Robot Lawyer: दुनिया का पहला रोबोट वकील जो कोर्ट में करेगा बहस, लड़ेगा केस और देगा दलील

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 20, 2023, 03:29 PM IST

First Robot Lawyer: अमेरिका ने दुनिया का पहला रोबोट वकील तैयार कर लिया है जो कोर्ट में केस लड़ेगा और अपने पक्ष को जिताने के लिए जी जान लगा देगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी की मदद से तैयार किए गए इस रोबोट लॉयर की इन दिनों खूब चर्चा है।

Image

Robot Lawyer: दुनिया का पहला रोबोट वकील जो कोर्ट में करेगा बहस, लड़ेगा केस और देगा दलील

First Robot Lawyer: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी ने कई ऐसे उदाहरण पेश किए हैं जो हैरान करने वाले हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी की मदद से कई तरह के रोबोट तैयार किए गए हैं और अब स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अमेरिका ने दुनिया का पहला रोबोट वकील तैयार कर लिया है। ये रोबोट वकील काफी खास है क्योंकि ये कोर्ट में केस लड़ेगा और अपने पक्ष को जिताने के लिए जी जान लगा देगा।

यह अगले महीने फरवरी से अमेरिकी कोर्ट में बहस करेगा। फिलहाल यह अभी ओवर स्पीडिंग से जुड़े मामलों में कानूनी सलाह देगा। इस रोबोट वकील को यूएस-आधारित स्टार्टअप DoNotPay ने बनाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी की मदद से तैयार किए गए इस रोबोट लॉयर की इन दिनों खूब चर्चा है।

यह पहली बार होगा कि एआई आधारित एक रोबोट वकील के रूप में एक वास्तविक अदालत में जिरह करेगा। यह रोबोट खास तरह से काम करता है और स्मार्टफोन की मदद से चलता है। DoNotPay के संस्थापक और सीईओ जोशुआ ब्राउनर का कहना है कि कानून लगभग कोड और भाषा का मिलाजुला स्वरूप है। उसकी का इस्तेमाल इस रोबोट को बनाने में किया है। इसको बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सटीक तरह से इस्तेमाल किया गया है।

आसान नहीं है रोबोट वकील की राह

कंपनी ने रोबोट वकील बना तो दिया है लेकिन इसे अमेरिकी कोर्ट में प्रस्तुत करने की राह आसान नहीं है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने न्यायालय में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग के इस्तेमाल पर बैन है लेकिन यह रोबोट एयरपॉड्स के जरिए कनेक्ट रहेगा। ऐसे में देखना ये होगा कि इस रोबोट को कोर्ट में बहस करने की अनुमति कैसे मिल सकेगी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article