टेक एंड गैजेट्स

Reliance Jio Rs 445 plan: JIO ले आई 445 रु वाला नया प्लान, कॉलिंग-डेटा के साथ FREE मिलेगा सोनी लिव Zee5 समेत 10 OTT का सब्सक्रिप्शन

Reliance Jio Rs 445 plan: मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने जियो ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। अंबानी की टेलीकॉम ऑपरेटर ने 445 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है।

Image

रिलायंस जियो का 445 रुपए वाला प्लान

KEY HIGHLIGHTS
  • जियो लाई नया प्लान
  • 445 रु है कीमत
  • मिलेंगे कई फायदे

Reliance Jio Rs 445 plan: मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने जियो ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। अंबानी की टेलीकॉम ऑपरेटर ने 445 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है। रिलायंस जियो के 445 रुपये वाले प्लान में न केवल कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं, बल्कि डिस्कवरी+, सन एनएक्सटी, कंचन लंका और अन्य प्लेटफॉर्म के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यहाँ हम आपको रिलायंस जियो के 445 रुपये वाले नए प्लान की डिटेल देंगे।

ये भी पढ़ें -

Reliance Jio Rs 445 plan

रिलायंस जियो के 445 रुपये वाले प्लान में जियो ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और 2 जीबी डेली डेटा मिलेगा। अगर हम रिलायंस जियो के 445 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो, रिलायंस जियो के 445 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

रिलायंस जियो के 445 रुपये वाले प्लान में सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।

Reliance Jio Rs 445 plan offers

रिलायंस जियो के 445 रुपये वाले प्लान में सोनी लिव, ज़ी5, लॉयनगेट प्लेट, डिस्कवरी+, सन एनएक्सटी, कंचन लंका, प्लैनेट मराठी, चौपाल, फैनकोड और होइचोई का जियोटीवी ऐप के जरिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

दो प्लान्स में किया बदलाव

रिलायंस जियो ने ट्राई के नए नियम के बाद दो प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किए हैं। ट्राई ने हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों से केवल वॉयस और एसएमएस सेवाओं को बहाल करने को कहा था। मुकेश अंबानी की जियो ने 448 रुपये और 1748 रुपये की कीमत वाले दो नए प्लान पेश किए हैं।

दोनों ही प्लान में केवल कॉलिंग और SMS सुविधा ही दी जाती है। हाल ही में घोषित की गई योजना खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो अपने फ़ोन का इस्तेमाल सिर्फ़ कॉल और टेक्स्ट मैसेजिंग के लिए करते हैं और उन्हें डेटा की ज़रूरत नहीं होती।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article