बिजनेस

Adani Group: अडानी ग्रुप के लिए गुड न्यूज ! अडानी ग्रीन पर CRISIL 'पॉजिटिव', कहा - फाइनेंशियल रिस्क प्रोफाइल मजबूत

Adani Group: फ्यूचर में मजबूत इनकम की संभावना के चलते रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अडानी ग्रीन रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप 1 (आरजी) की लॉन्ग टर्म बैंक सुविधाओं और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) पर अपने आउटलुक को 'स्टेबल' से 'पॉजिटिव' कर दिया है और रेटिंग को 'क्रिसिल एए+' पर बरकरार रखा है।

Image

अडानी ग्रुप के लिए अच्छी खबर

KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी ग्रुप के लिए अच्छी खबर
  • अडानी ग्रीन पर CRISIL 'पॉजिटिव'
  • फाइनेंशियल रिस्क प्रोफाइल स्ट्रॉन्ग

Adani Group: फ्यूचर में मजबूत इनकम की संभावना के चलते रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अडानी ग्रीन रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप 1 (आरजी) की लॉन्ग टर्म बैंक सुविधाओं और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) पर अपने आउटलुक को 'स्टेबल' से 'पॉजिटिव' कर दिया है और रेटिंग को 'क्रिसिल एए+' पर बरकरार रखा है। 'एजीईएल आरजी1' में तीन स्पेशल परपस व्हीकल (एसपीवी) शामिल हैं, जिसमें अडानी ग्रीन एनर्जी यूपी लिमिटेड, प्रयत्न डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और परमपूज्य सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड हैं, जिन्हें अब 'एजीईएल आरजी1' के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें -

क्रिसिल ने क्या कहा

क्रिसिल के नोट में बताया गया कि ग्रुप पर आउटलुक में संशोधन रियल जनरेशन के पी90 स्तरों से लगातार बेहतर होने और 500 मिलियन डॉलर के बांड के समय पर रिफाइनेंसिंग को दर्शाता है। क्रिसिल ने आगे कहा, "वित्तीय वर्ष 2024 और कैलेंडर वर्ष 2024 में अडानी ग्रीन रेस्ट्रिक्टेड ग्रुप 1 का प्लांट लोड फैक्टर पी90 से बेहतर था, जिससे आगे भी बेहतर प्रदर्शन और आसानी से डेट सर्विसिंग की उम्मीद है।"

85% बढ़ा प्रॉफिट

यह रेटिंग अच्छे टैरिफ पर लॉन्ग टर्म बिजली खरीद समझौतों के रूप में मजबूत आय आउटलुक को दर्शाती है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि फाइनेंशियल रिस्क प्रोफाइल मजबूत बने रहने की उम्मीद है। अडानी ग्रीन एनर्जी का कंसोलिडेटेड मुनाफा वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 85 प्रतिशत बढ़कर 474 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 256 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशन रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़ी

कंपनी की ऑपरेशन रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 11.6 गीगावाट हो गई है और देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बनी हुई है। कंपनी की कैलेंडर वर्ष 2024 में यूटिलिटी-स्केल सोलर में 15 प्रतिशत और विंड इंस्टॉलेशन में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ अमित सिंह के अनुसार, "हम गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क विकसित कर रहे हैं। इसके साथ ही राजस्थान और अन्य साइट्स पर बड़े प्लांट्स बना रहे हैं। इन सभी साइट्स को ट्रांसमिशन का भी सपोर्ट है।" (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article