यदि आप भी ऑफिस यूज या पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए किसी ऐसे टैब की तलाश कर रहे थे जिसमें बड़ी बैटरी के साथ शानदार फीचर्स, कैमरा और बड़ी डिस्प्ले हो तो आपकी यह तलाश खत्म हो गई है। रेडमी इंडिया ने भारत में Redmi Pad 2 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। कहा जा रहा है कि Redmi Pad 2 Pro 5G में सबसे बड़ी बैटरी है। Redmi Pad 2 Pro 5G के साथ कंपनीने Redmi Note 15 5G को भी लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इस टैब की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में....
Redmi Pad 2 Pro 5G की कीमत
Redmi Pad 2 Pro 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला Wi-Fi वेरिएंट मिलेगा, वही इसी स्टोरेज में Wi-Fi + 5G वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। टैब के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और Wi-Fi + 5G मॉडल की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। Axis बैंक, SBI और ICICI बैंक के कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट भी मिलेगी। Redmi Pad 2 Pro 5G की बिक्री भारत में 12 जनवरी से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से सिल्वर और ग्रे कलर में होगी।
Redmi Pad 2 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
Redmi Pad 2 Pro 5G में HyperOS 2 है जो कि एंड्रॉयड 15 पर आधारित है। कंपनी ने इसके साथ 5 साल के OS अपग्रेड और 7 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। Redmi Pad 2 Pro 5G के साथ 12.1 इंच का डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटने 600 निट्स है। इसमें डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है।
Redmi Pad 2 Pro 5G में 4nm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी क्लॉकस्पीड 2.7GHz है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU, 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज है।
Redmi Pad 2 Pro 5G का कैमरा
कैमरे की बात करें तो Redmi Pad 2 Pro 5G में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.28 है। दोनों कैमरे से 1080p वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है।
Redmi Pad 2 Pro 5G की बैटरी
Redmi Pad 2 Pro 5G में 12,000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W की वायर फास्ट चार्जिंग और 27W की वायर रिवर्स चार्जिंग है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 है। टैब का कुल वजन 610g है।
