अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर स्पोर्ट्स कंटेंट के लिए नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। शॉओमी के सब ब्रैंड रेडमी ने भारतीय बाजार में एक नया टैबलेट पेश कर दिया है। कंपनी का नया टैब Redmi Pad 2 Pro 5G है जिसका फैंस पिछले कई महनों से इंतजार कर रहे थे। इस टैबलेट में आपको 12.1 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती जो कि वीडियो स्ट्रीमिंग के अनुभव को बेहतर बनाएगी। इस टैबलेट में आपको 12000mAh की बैटरी भी मिलती है।
Redmi Pad 2 Pro 5G की कीमत
Redmi Pad 2 Pro 5G में कंपनी ने कई अलग-अलग वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। अगर आप इसका बेस मॉडल खरीदते हैं जो कि 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ आता है उसके लिए आपको 22,999 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप इसका WiFi वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 35,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। Wi-Fi + 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है। इस न्यूली लॉन्च्ड टैबलेट में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। टैबलेट की सेल 12 जनवरी से शुरू होगी।
Redmi Pad 2 Pro 5G के साथ कंपनी ने एक्सेसरीज भी पेश की है। इसमें आपको स्मार्ट कीबोर्ड लगाने का भी ऑप्शन मिलता है। कीबोर्ड को आपको अलग से खरीदना पड़ेगा जिसके लिए आपको 3,999 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, Redmi Smart Pen को 3,999 रुपये में खरीद पाएंगे। वहीं, Redmi Pad 2 Pro cover की कीमत 1,499 रुपये है।
Redmi Pad 2 Pro 5G के फीचर्स
- Redmi Pad 2 Pro 5G में कंपनी ने 12.1 इंच की स्क्रीन दी है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 2560 x 1600 पिक्सल का रेजोल्यूशन और साथ ही 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- टैबलेट की परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
- वहीं इसके साथ आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की बड़ी स्टोरेज देखने को मिलती है।
- फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में आपको 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमर भी दिया गया है।
- Redmi Pad 2 Pro 5G को पावर देने के लिए इसमें 12,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।
