Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज का इंतजार हुआ खत्म, कंपनी ने लॉन्च डेट का किया ऐलान, जानें पूरी डिटेल्स
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Jan 22, 2026, 04:27 PM IST
रेडमी अपनी अपकमिंग सीरीज में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ को लॉन्च करेगा। रेडमी की अपकमिंग सीरीज में फैंस को कई बड़े फीचर्स ही मिलेंगे। अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो रेडमी की इस सीरीज के दोनों ही फोन्स में आपको धमाकेदार कैमरा फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स मिलने वाले हैं।
रेडमी की अपकमिंग सीरीज में फैंस को मिलेंगे कई सारे तगड़े फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)
चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी की तरफ से Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है। कंपनी ने इस नई स्मार्टफोन सीरीज के इंडिया लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। Redmi Note 15 Pro 5G को कंपनी जनवरी महीने में ही लॉन्च करने जा रही है। अगर आप भी रेडमी की इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज को भारतीय बाजार में 29 जनवरी 2026 को लॉन्च करेगी। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
रेडमी अपनी अपकमिंग सीरीज में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ को लॉन्च करेगा। रेडमी की अपकमिंग सीरीज में फैंस को कई बड़े फीचर्स ही मिलेंगे। अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो रेडमी की इस सीरीज के दोनों ही फोन्स में आपको धमाकेदार कैमरा फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स मिलने वाले हैं।
मल्टीटास्किंग में मिलेगी शानदार परफॉर्मेंस
अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के लिए शॉओमी इंडिया की वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। इस माइक्रोसाइट से स्मार्टफोन्स में मिलने वाले फीचर्स और डिजाइन का भी खुलासा हो गया है। अगर आप मल्टी टास्किंग, गेमिंग और कैमरा सेंट्रिक फोन लेना चाहते हैं तो Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Redmi Note 15 Pro में होगा धांसू कैमरा सेंसर
Redmi Note 15 Pro में सबसे हाइलाइटिंग फीचर इसका कैमरा होने वाला है। कंपनी सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में फैंस को 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देने वाली है। वीडियोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का फीचर भी मिलेगा। इसके साथ ही स्मार्टफोन में आपको 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। कैमरा सेक्शन में इस स्मार्टफोन सीरीज में कई बड़े अपग्रेड मिलने वाले हैं।
स्मार्टफोन में होगा खास कूलिंग सिस्टम
मल्टी टास्किंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें Xiaomi IceLoop कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। इसकी मदद से आप लंबे समय तक स्मार्टफोन में गेमिंग कर सकते हैं। Redmi Note 15 Pro स्मार्टफोन सीरीज IP69K रेटिंग से सैल होगी जिससे स्मार्टफोन्स पानी और धूल से पूरी तरह से सेफ रहने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेडमी Redmi Note 15 Pro सीरीज को एआई फीचर्स से भी लैस करने वाली है। इसमें आपको AI Writing, AI Speech Recognition और AI Interpreter जैसे टूल्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा स्मार्टफोन्स में आपको Redmi Titan स्ट्रक्चर देखने को मिलने वाला है। इसके डिस्प्ले में आपको प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया जाएगा जिससे फोन काफी ज्यादा ड्यूरेबल होगा।
परफॉर्मेंस के लिए दमदार चिपसेट
Redmi Note 15 Pro+ के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें आपको क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है। इसके साथ ही फोन में कुल 24GB तक की बड़ी रैम का सपोर्ट मिलता है जिसमें आपको 12GB की वर्चुअल रैम का ऑप्शन मिलता है। इसमें आपको 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसमें आपको 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसमें आपको 6.83 इंच एमोलेड पैनल मिलने वाला है जिसमें आपको 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।