अगर आप रेडमी के फैंस हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी ने अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन Redmi M100 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इस तरह से डिजाइन किया है कि डेली रूटीन के कामों के साथ साथ मल्टी टास्किंग के काम भी आसानी से हो सके।
Redmi M100 Pro में आपको फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। मतलब अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं तो आपको यह स्मार्टफोन खूब पसंद आने वाला है। इसके साथ ही इसमें आपको बड़ी बैटरी के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलने वाला है। रेडमी ने इस स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
Redmi M100 Pro की कीमत
Redmi M100 Pro को चीन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 2,499 चीनी युआन रखी गई है, जो भारतीय रुपये में करीब 33,000 रुपये होती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Midnight Black, Mirror Porcelain White, Phantom Blue और Twilight Purple कलर में उपलब्ध होगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी भारतीय लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Redmi M100 Pro का डिस्प्ले
Redmi M100 Pro में 6.67 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे फोन चलाने और स्क्रॉल करने का एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहता है। इसकी स्क्रीन में 3,000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, इसमें 2560Hz का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन भी मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए Redmi M100 Pro में MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Xiaomi के HyperOS 3 पर काम करता है। यानी यूजर्स को इसमें कंपनी का नया सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा।
Redmi M100 Pro का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के पीछे तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Redmi M100 Pro में 5500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी होने की वजह से सामान्य इस्तेमाल में यूजर्स को अच्छा बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी के लिए Redmi M100 Pro में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, Galileo, GLONASS, Beidou और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में USB Type-C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और इंफ्रारेड ब्लास्टर भी मिलता है। खास बात यह है कि फोन को IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से बचाव के लिए बेहतर सुरक्षा देता है।
