Realme Pad 2 Lite India Launch: रियलमी ने भारत में अपने सस्ते टैबलेट रियलमी पैड 2 लाइट को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। किफायती टैबलेट को 13 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने टैब के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। टैब में MediaTek चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी Realme P2 Pro को भी लॉन्च कर सकती है।
कितनी होगी कीमत
हालांकि, अब तक कंपनी ने पैड की कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह कंपनी का किफायती टैबलेट होने वाला है। इसकी कीमत 15 हजार से कम हो सकती है। इस कीमत पर आपको शानदार डिस्प्ले वाला टैबलेट देखने मिल सकता है।
Realme Pad 2 Lite Specs: स्पेसिफिकेशन
Realme Pad 2 Lite में 90Hz 2K आई कंफर्ट (Eye Comfort) डिस्प्ले होगा, इसके साथ 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स होगी। टैबलेट में 8,300mAh की बड़ी बैटरी है। बता दें कि Realme Pad 2 120Hz 2K डिस्प्ले और 8,360mAh की बैटरी के साथ आता है।
रैम और स्टोरेज
रियलमी ने यह भी पुष्टि की है कि टैबलेट 8 जीबी तक रैम से लैस होगा, जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। पैड को 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसमें Android 14 आधारित Realme UI 5.0, मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर और डुअल-टोन फिनिश डिजाइन मिलेगा।
इसके कैमरा सपोर्ट की बात करें तो टैबलेट में 8MP रियर कैमरा और 5MP सेल्फी शूटर मिलेगा। Realme Pad 2 Lite को बड़ी बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।
