आईफोन 16 सीरीज के मॉडल्स को अलग-अलग देशों में अलग-अलग कीमत में लॉन्च किया गया है। यहां हम उन देशों के बारे में बता रहे हैं जहां आईफोन 16 सीरीज की कीमत सबसे कम है।
आईफोन 16 सीरीज को भारत के मुकाबले अमेरिका और यूके में बहुत कम कीमत में पेश किया गया है। अमेरिका में प्रो मैक्स वेरियंट को 1 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि भारत में इसकी कीमत 1,44,000 रुपये है। यानी अमेरिका में यह फोन करीबन 44 हजार सस्ता है।
दुबई सस्ते आईफोन के लिए फेमस है। कई भारतीय दुबई जाकर आईफोन खरीदने हैं। सबसे महंगा आईफोन मॉडल यहां 1.31 लाख रुपये में मिलेगा। चीन में आईफोन 16 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये है। वहीं हांगकांग में इसकी कीमत 1.09 लाख रुपये है।
आईफोन 16 प्रो मैक्स को वियतनाम में 1.19 लाख रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वहीं सिंगापुर में यह मॉडल 1.22 लाख रुपये, थाईलैंड में 1.21 लाख रुपये और फ्रांस में इसकी कीमत 1.37 लाख रुपये है।
जापान में सबसे महंगे आईफोन मॉडल iPhone 16 Pro Max की कीमत 1.11 लाख रुपये, कनाडा में 1.08 लाख रुपये और ऑस्ट्रेलिया में 1.20 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।