Realme P4 Power 5G: भारत में लॉन्च हुआ सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन, कीमत भी है बजट में
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Jan 29, 2026, 01:56 PM IST
Realme P4 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh सिलिकॉन-कार्बन Titan बैटरी है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 39 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। फोन की मोटाई 9.08mm और वजन करीब 219 ग्राम है।
Realme P4 Power 5G
यदि आप भी किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें बड़ी बैटरी मिले तो Realme ने आपकी यह तलाश खत्म कर दी है। रियलमी ने भारतीत बाजार में अपने नए फोन Realme P4 Power 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की P4 सीरीज का नया मॉडल है और इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन तीन कलर ऑप्शन, TransSilver, TransOrange और TransBlue में आएगा, जिनमें TransView डिजाइन दिया गया है।
Realme P4 Power 5G की कीमत और उपलब्धता
Realme P4 Power 5G की भारत में शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है, जो 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और टॉप मॉडल 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। कंपनी फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। यह स्मार्टफोन 5 फरवरी से Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.8 इंच का 1.5K 4D Curve+ HyperGlow डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और 1.07 बिलियन कलर्स मिलते हैं। फोन को IP66, IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ ArmorShell प्रोटेक्शन दिया गया है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Realme P4 Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 25% बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी देता है। इसके साथ HyperVision+ AI चिप भी दी गई है, जो बेहतर रेजोल्यूशन और स्मूद फ्रेम रेट का अनुभव देती है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4,613 स्क्वायर मिमी का वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
कैमरा फीचर्स
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
Realme P4 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh सिलिकॉन-कार्बन Titan बैटरी है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 39 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। फोन की मोटाई 9.08mm और वजन करीब 219 ग्राम है।