7000mAh बैटरी, 50MP Selfie कैमरे वाले फोन की सेल हुई शुरू, बिना किसी कार्ड के मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Dec 25, 2025, 10:28 AM IST
अगर आप न्यू ईयर में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप Realme Narzo 90 को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। कंपनी फैंस को दोनों ही स्मार्टफोन्स पर बिना किसी बैंक कार्ड के तगड़ा फ्लैट डिस्काउंट भी दे रही है।
रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल भारतीय बाजार में हुई शुरू। (फोटो क्रेडिट-Digit)
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिले तो आपके लिए गुड न्यूज है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में Realme Narzo की नई सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन बाजार में पेश किए थे जिसमें Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G शामिल है। अब कंपनी ने इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है।
अगर आप न्यू ईयर में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इन स्मार्टफोन्स को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। कंपनी फैंस को दोनों ही स्मार्टफोन्स पर बिना किसी बैंक कार्ड के तगड़ा फ्लैट डिस्काउंट भी दे रही है। आइए आपको इनकी डिटेल जानकारी देते हैं।
Realme Narzo 90 5G को कंपनी ने दो अलग-अलग वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 6GB की रैम मिलती है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 8GB रैम के साथ आता है जिसे खरीदने के लिए आपको 18,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शुरुआती सेल में कंपनी इसके दोनों ही वेरिएंट्स पर 1000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। आप इस स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकते हैं।
Realme Narzo 90 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Realme Narzo 90 5G में आपको बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलने वाला है। इसमें कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 23.97 घंटे तक यूट्यूब पर वीडियो प्ले किए जा सकते हैं। कंपनी क्लेम करती है कि सिर्फ 5 मिनट चार्जिंग पर लगाकर 1 घंटे तक गेमप्ले का मजा लिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 6 साल के बैटरी हेल्थ के साथ मार्केट में पेश किया है।
Realme Narzo 90 5G की बड़ी बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसमें 60W की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है। यह फोन सिर्फ 30 मिनट में 50% से ज्यादा चार्ज हो जाता है। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.57 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले पंच होल डिजाइन के साथ आती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 6400 MAX चिपसेट का सपोर्ट दिया है।
Realme Narzo 90 5G में कंपनी की तरफ से शानदार कैमरा सेटअप उपलब्ध कराया गया है। रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आते हैं। इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।