टेक एंड गैजेट्स

Samsung, Vivo, OnePlus के दांत खट्टे करेगी ये कंपनी, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है नया स्मार्टफोन

लीक्स की मानें तो दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी बहुत जल्द भारतीय बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जिसमें 10,000mAh की तगड़ी बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है।

Realme Smartphone

रियलमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को इतनी बड़ी बैटरी क्षमता के साथ लॉन्च करता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी में काफी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ समय पहले तक स्मार्टफोन मेकर कंपनिया जहां कैमरे पर फोकस रही थीं वहीं अब ज्यादातर कंपनियों का फोकस बैटरी क्षमता बढ़ाने की तरफ मुड़ चुका है। पिछले एक साल में जितने भी स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं उनमें से ज्यादातर में 6,000mAh से लेकर 7,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिली है। कुछ तो इससे बड़ी बैटरी के साथ भी लॉन्च हुए हैं। हालांकि अब जल्द ही बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन आने वाला है जो बैटरी के मामले में सबसे ज्यादा पावरफुल हो सकता है।

लीक्स की मानें तो दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी बहुत जल्द भारतीय बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जिसमें 10,000mAh की तगड़ी बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी अपनी P सीरीज में इतनी बड़ी बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग भी हो चुकी है।

टिप्स्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके रियलमी के अपमकिंग स्मार्टफोन की जानकारी दी। टिप्स्टर के मुताबिक BIS पर रियलमी के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर - RMX5107 के साथ स्पॉट किया गया है। यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 10,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। यह रियलमी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो सबसे बड़ी बैटरी के साथ दस्तक देगा।

इनकी बढ़ने वाली है टेंशन

अगर रियलमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को इतनी बड़ी बैटरी क्षमता के साथ लॉन्च करता है तो इससे Samsung, Vivo, Oppo और OnePlus जैसे स्मार्टफोन मेकर कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग बहुत अधिक करते हैं तो रियलमी के इस स्मार्टफोन के आने के बाद आपको स्मार्टफोन को बार-बार चार्जिंग पर लगाने की भी जरूरत नहीं होगी।

Realme P4x के स्पेसिफिकेशन्स

आपको बात दें कि रियलमी की तरफ से भारतीय बाजार में पिछले साल दिसंबर महीने में Realme P4x को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी दी थी। इसमें मिलने वाले दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.72 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई थी। डिस्प्ले में 1,080 x 2,400 पिक्सल्स का रेजोल्यूशन और साथ ही 144Hz का रिफ्रेश रेट उपलब्ध कराया गया था।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया था। इस स्मार्टफोन में आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article