टेक एंड गैजेट्स

6 जनवरी को आ रहा है 200 मेगापिक्सल वाला सस्ता स्मार्टफोन, Realme साल के पहले सप्ताह में करेगा बड़ा धमाका

रियलमी 6 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में Realme 16 Pro 5G सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स बाजार में पेश किए जाएंगे जिसमें बेस मॉडल के साथ साथ Realme 16 Pro+ 5G भी शामिल होगा।

Realme (5)

रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेंगे तगड़े फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी 2026 की शुरुआत में भी भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका करने वाली है। कंपनी साल के पहले ही सप्ताह में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रही है। अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप बस कुछ दिनों का और इंतजार कर लीजीए। ऐसा लिए क्योंकि कंपनी ने Realme 16 Pro सीरीज में200 मेगापिक्सल के धमाकेदार कैमरे के साथ लैस किया है। कैमरे के साथ-साथ आपको स्मार्टफोन में दूसरे कई सारे तगड़े फीचर्स भी मिलने वाले हैं।

आपको बता दें कि रियलमी 6 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में Realme 16 Pro 5G सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स बाजार में पेश किए जाएंगे जिसमें बेस मॉडल के साथ साथ Realme 16 Pro+ 5G भी शामिल होगा। लॉन्च से पहले ही दोनों ही स्मार्टफोन्स की कई सारी फोटोज सामने आ चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं कि Realme 16 Pro 5G और Pro+ 5G में आपको क्या कुछ खास मिलने वाला है।

रियलमी आने वाले Realme 16 Pro+ 5G को एक फ्लैगिशप प्रीमियम कैटेगरी के स्मार्टफोन के तौर र पेश कर रही है। इसमें आपको फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए शानदार 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलने वाला है। स्मार्टफोन का यह कैमरा खासतौर पर जूम और पोट्रेट फोटोग्राफी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। स्लिम डिजाइन के साथ आपको स्मार्टफो अट्रैक्टिव डिजाइन मिलने वाला है।

Realme 16 Pro+ 5G की संभावित कीमत

बाजार में दस्तक देने से पहले ही इसकी प्राइसिंग डिटेल भी ऑनलाइन लीक हो गई है। टेक ब्लागर पारस गुगलानी ने Realme 16 Pro+ 5G के रिटेल बॉक्स की तस्वीरे सोशल मीडिया में शेयर की है। बॉक्स में इस स्मार्टफोन की कीमत 43,999 रुपये बताई गई है। हालांकि इसकी असली कीमत क्या होगी इसके लिए हमें लॉन्च इवेंट का इंतजार करना होगा। हालांकि आमतौर पर स्मार्टफोन बॉक्स पर लिखी कीमत से कम प्राइस में बेजे जाते हैं तो ऐसा माना जा रहा है कि इसकी कीमत 40,000 रुपये के आस-पास रखी जा सकती है।

Realme 16 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Realme 16 Pro+ 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.8 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी जा सकती है। लीक्स के मुताबिक, Realme 16 Pro स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek प्रोसेसर दिया जा सकता है और इसके साथ 12GB रैम मिलने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में कंपनी 6000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी दे सकती है। वहीं Realme 16 Pro+ 5G फोन हाल ही में TENAA सर्टिफिकेशन पर दिखाई दिया है। लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

रियलमी की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में कई सारे कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। लीक्स की मानें तो जानकारी के अनुसार रियलमी 16 प्रो 5जी फोन Orchid Purple, Master Gold और Pebble Grey (पेबल ग्रे) कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ रियलमी 16 प्रो+ 5जी इंडिया में Master Grey, Camellia Pink और Master Gold कलर के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है। कंपनी लॉन्च के साथ ही इनकी सेल शुरू कर सकती है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article