टेक एंड गैजेट्स

जल्द भारत में लॉन्च होगा Realme 12x 5G, 12 हजार से कम होगी कीमत

Realme 12x 5G Set To Launch In India: चीनी वेरिएंट की तरह Realme 12X 5G का भारतीय वेरिएंट भी VC कूलिंग के साथ 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ 5G चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

Image

Realme 12x 5G

Realme 12x 5G Set To Launch In India: रियमली अपने किफायती फोन रियलमी 12 एक्स 5जी को जल्द भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट से पहले, कंपनी ने फोन की फीचर्स और कीमत की जानकारी शेयर कर दी है। फोन को भारत में 12 हजार से कम शुरुआती कीमत पर पेश किया जाएगा। इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और फुल-एचडी+ डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा।

Realme 12X 5G: कम कीमत में दमदार फीचर्स से लैस होगा फोन

एक प्रेस रिलीज में कंपनी ने कहा कि Realme 12X 5G की कीमत भारत में 12,000 रुपये से कम होगी। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है। इसमें डुअल स्पीकर और बड़ी बैटरी का भी सपोर्ट मिलेगा।

Realme 12X 5G: प्रोसेसर और रैम

चीनी वेरिएंट की तरह Realme 12X 5G का भारतीय वेरिएंट भी VC कूलिंग के साथ 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ 5G चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

Realme 12X 5G: कैमरा और बैटरी

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन में एयर जेस्चर फीचर के अलावा IP54 रेटिंग भी मिलेगी। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी पैक की जा सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article