टेक एंड गैजेट्स

Realme ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, डिजाइन-कैमरा-डिस्प्ले सब है शानदार, जानें कीमत

Realme 12+ 5G, Realme 12 5G: Realme 12+ 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 5G चिपसेट, वहीं Realme 12 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ 5G चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है।

Image

Realme 12 Series

Realme 12+ 5G, Realme 12 5G: रियलमी ने भारत में दो नए स्मार्टफोन रियलमी 12 प्लस 5जी और रियलमी 12 5जी को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन को रियलमी यूआई 5.0 कस्टम स्किन और ट्रिपल रियर कैमरे से लैस किया गया है। Realme 12+ 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 5G चिपसेट, वहीं Realme 12 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ 5G चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। दोनों डिवाइस में डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी भी है। चलिए फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

Realme 12+ 5G, Realme 12 5G: कीमत

रियलमी 12 प्लस 5जी (Realme 12+ 5G) को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इस कीमत पर 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है। इसे नेविगेटर बेज और पायनियर ग्रीन शेड्स में पेश किया गया है।

वहीं रियलमी 12 जी (Realme 12 5G) के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। यह ट्वाइलाइट पर्पल और वुडलैंड ग्रीन कलर में आता है।

Realme 12+ 5G: स्पेसिफिकेशन, कैमरा और बैटरी

  • डिस्प्ले- 6.67-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर- मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 5G
  • एंड्रॉयड और यूआई- Android 14 और Realme UI 5.0 स्किन
  • रैम और स्टोरेज- 8GB तक रैम और 256GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज
  • कैमरा- 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, 2 मेगापिक्सल मैक्रो
  • सेल्फी कैमरा- 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • बैटरी- 5,000mAh बैटरी और 67वॉट फास्ट चार्जिंग
  • कनेक्टिविटी- 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर।

Realme 12 5G: स्पेसिफिकेशन, कैमरा और बैटरी

  • डिस्प्ले- 6.72 इंच फुल-HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर- मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ 5G
  • एंड्रॉयड और यूआई- Android 14 और Realme UI 5.0 स्किन
  • रैम और स्टोरेज- 8GB तक रैम और 128GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज
  • कैमरा- 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, 2 मेगापिक्सल मैक्रो
  • सेल्फी कैमरा- 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • बैटरी- 5,000mAh बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग
  • कनेक्टिविटी- 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article