Mahashivratri 2024 Whatsapp Video Status: महाशिवरात्रि एक खास हिंदू त्योहार है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यह भगवान शिव की पूजा करने के लिए साल का सबसे पवित्र दिन माना जाता है। दुनिया भर से श्रद्धालु भारत में इस आयोजन को देखने और विभिन्न शिव मंदिरों के दर्शन करने आते हैं। इस शुभ दिन पर, लोग गंगा के विभिन्न स्रोतों से जल लाते हैं और उस शुद्ध गंगा जल को भगवान शिव को चढ़ाते हैं। इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च, शुक्रवार को मना जा रही है। यदि इस खास दिन पर आप अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको महाशिवरात्रि 2024 के लिए स्पेशल व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने का तरीका बताएंगे।
Mahashivratri 2024 Whatsapp Video Status: स्पेशल व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो
- महाशिवरात्रि के स्पेशल वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर की मदद लेनी होगी।
- ऐप स्टोर ओपन करें और Mahashivratri Video टाइप करके सर्च करें।
- अब आपको ज्यादा रेटिंग और अच्छे रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड कर लेना है।
- अब ऐप ओपन करें और अपनी पसंद के वीडियो स्टेटस को डाउनलोड करें और सेव करें।
- आप चाहें तो सीधे वीडियो को बिना डाउनलोड किए भी स्टेटस पर लगा सकते हैं।
- इसके लिए आपको अपनी पसंद की वीडियो पर जाना है और शेयर पर क्लिक कर देना है।
- अब ऐप में व्हाट्सएप सिलेक्ट करें और स्टेट पर टैप करके ओके कर दें।
Mahashivratri 2024 Whatsapp Status: महाशिवरात्रि के लिए खास व्हाट्सएप स्टेटस और मैसेज
1. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!
2. नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय, भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय, तस्मै नकाराय नमः शिवाय।।
महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत बधाई!
3. शिव में ही आस्था, महादेव में ही विश्वास,
आदिशिव ही शक्ति, भोलेनाथ में ही सारा संसार,
महाकाल से ही मेरे अच्छे दिन की शुरुआत,
जय शिव शंभू, जय जय महादेव।।
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई!
4. सारा जगत है मेरे शिव की शरण में,
शीश झुकाते हैं हम भोले के चरण में।
हे महाकाल! बना लो हमें अपने चरणों की धूल,
इस महाशिवरात्रि ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!
5. इस महाशिवरात्रि
आप और आपके पूरे परिवार पर
भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसे।
दुख, रोग और दोष का नाश हो,
सुख और समृद्धि बढ़े।
महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत बधाई!
