Portronics ने कंटेंट क्रिएटर्स, व्लॉगर्स, पॉडकास्टर्स और ऑनलाइन लर्नर्स के लिए VlogMate One नामक डुअल वायरलेस माइक्रोफोन सिस्टम लॉन्च किया है। यह सिस्टम प्लग-एंड-प्ले फीचर के साथ आता है, जिसमें दो वायरलेस लैवेलियर माइक और एक कॉम्पैक्ट टाइप-C रिसीवर शामिल है, जिसे सीधे स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य USB-C डिवाइसेज से जोड़ा जा सकता है। चलिए जानते हैं इसकी खासियत और कीमत के बारे में...
कीमत और उपलब्धता
Portronics VlogMate One को रु. 3,499 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह प्रोडक्ट Portronics.com, Amazon.in, Flipkart.com और देशभर के प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
VlogMate One के मुख्य फीचर्स हाइलाइट्स
- प्लग एंड प्ले, किसी ऐप की जरूरत नहीं
- डुअल वायरलेस लैवेलियर माइक्रोफोन
- टाइप-C रिसीवर (USB-C डिवाइसेज के लिए)
- AI नॉयस कैंसलेशन टेक्नोलॉजी
- 360 डिग्री ऑम्निडायरेक्शनल साउंड पिकअप
- 48KHz सैंपलिंग रेट
- लो-लेटेंसी ऑडियो-वीडियो सिंक
- 30 मीटर वायरलेस रेंज
- 8 घंटे की बैटरी लाइफ
- चार्जिंग केस से दो बार रिचार्ज
- 90 ग्राम से कम वजन, मैग्नेटिक क्लिप
- 12 महीने की वारंटी
Portronics VlogMate One की स्पेसिफिकेशन
VlogMate One में AI-पावर्ड नॉयस कैंसलेशन दिया गया है, जो बैकग्राउंड न्वाइज जैसे हवा, ट्रैफिक और भीड़भाड़ को कम कर क्लियर वॉयस रिकॉर्डिंग करता है। यह 360-डिग्री साउंड पिकअप और लो-लेटेंसी ट्रांसमिशन के साथ आता है, जिससे ऑडियो और वीडियो में बेहतर सिंक बना रहता है।
यह डिवाइस 30 मीटर तक की वायरलेस रेंज और प्रति चार्ज 8 घंटे तक की माइक बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसके साथ आने वाला चार्जिंग केस दो बार माइक्रोफोन को रिचार्ज कर सकता है, जिससे यह ऑन-द-गो यूज के लिए काफी सुविधाजनक बनाता है।
