WWDC 2025: एप्पल की वार्षिक डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC 2025 (Worldwide Developers Conference) आज 9 जून से शुरू हो रही है। Apple Park, Cupertino में चुनिंदा डेवेलपर्स की उपस्थिति में होने वाला यह इवेंट 5 दिनों तक चलेगा और इसकी शुरुआत एप्पल के CEO टिम कुक के कीनोट एड्रेस से होगी। कीनोट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे (IST) और अमेरिकी समयानुसार सुबह 10 बजे (PT) शुरू होगा। इवेंट को आप Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप, Apple Developer ऐप, और YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
स्लीक पीक में क्या होगा खास?
इस साल के WWDC का थीम है ‘Sleek Peek’। एपल के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए, यह थीम किसी नए और ज्यादा स्लिक डिवाइस की ओर इशारा हो सकती है। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार iPhone Air मॉडल की पुष्टि हो सकती है। वहीं दूसरी ओर, थीम में मौजूद ‘Peek’ शब्द शायद Apple Vision Pro की ओर भी इशारा कर रहा हो।
क्या होगा WWDC 2025 में खास?
वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) का फोकस मुख्य रूप से एप्पल के विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम के नए अपडेट्स पर रहेगा, जैसे, iOS, iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS। इस बार हार्डवेयर लॉन्च की संभावना कम है, लेकिन एप्पल अपने AI फीचर्स और Apple Intelligence को लेकर बड़े अपडेट्स देने वाला है। 2024 में पेश किए गए Apple Intelligence के विजन को 2025 में और विस्तार दिया जा सकता है।
डेवलपर्स के लिए खास फीचर्स
WWDC 2025 में 100 से ज्यादा टेक्निकल सेशन होंगे, जहां एप्पल के एक्सपर्ट्स नए फ्रेमवर्क्स और टूल्स पर चर्चा करेंगे। Apple Developer Program और Enterprise Program के मेंबर्स को ऑनलाइन लैब्स और वन-ऑन-वन मीटिंग्स के जरिए एक्सपर्ट से मिलने का मौका मिलेगा।
इस बार की Swift Student Challenge के 50 विजेताओं को Apple Park में तीन दिनों का खास अनुभव मिलेगा। इन छात्रों को उनकी बेहतरीन कोडिंग सबमिशन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
WWDC 2025 Live: कहां और कैसे देखें लाइव
- वेबसाइट: https://www.apple.com
- YouTube: Apple का ऑफिशियल चैनल
- Apps: Apple TV और Apple Developer ऐप
- इस इवेंट के जरिए एप्पल अपने आने वाले सॉफ्टवेयर की झलक देगा, जो आने वाले महीनों में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होंगे।
