टेक एंड गैजेट्स

इस कंपनी ने किया बवाल, 10 हजार में लॉन्च किया 12GB रैम और 5G कनेक्टिविटी वाला फोन

Poco M7 5G: पोको M7 5G में 6.88 इंच का HD+डिस्प्ले मिलता है। फोन Android 14 आधारित HyperOS पर चलता है। कंपनी 2 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करती है। पोको M7 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 5,160mAh की बैटरी और 18W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Image

Poco M7 5G

Poco M7 5G: पोको ने किफायती कीमत में नया Poco M7 5G फोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन कम कीमत के बाद भी कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, डुअल कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म का सपोर्ट मिलता है। फोन में 12 जीबी तक रैम ( 6 जीबी वर्चुअल रैम और 6 जीबी फिजिकल रैम) का सपोर्ट मिलता है।

Poco M7 5G: कीमत

Poco M7 5G को भारत में मिंट ग्रीन, ओशन ब्लू और सैटिन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके 6GB + 128GB ऑप्शन की कीमत 9,999 रुपये और 8GB वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। ये कीमतें केवल बिक्री के पहले दिन यानी 7 मार्च के लिए लागू हैं। स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा।

Poco M7 5G: फीचर्स, स्पेसिफिकेशन

पोको M7 5G में 6.88 इंच का HD+डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (720 x 1,640 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट और 8GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज पैक किया गया है।

फोन Android 14 आधारित HyperOS पर चलता है। कंपनी 2 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करती है। डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और IP52 सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है।

50MP का डुअल कैमरा

पोको M7 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX852 प्राइमरी सेंसर और एक सेकेंडरी सेंसर शामिल है। फ्रंट कैमरे में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। फोन में 5,160mAh की बैटरी और 18W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article