टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 और iPhone 18e की लॉन्च डेट हुई लीक, iPhone Air 2 के लिए करना होगा इंतजार

नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple अपने iPhone 18 और iPhone 18e को Spring 2027 यानी मार्च से मई के बीच लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा iPhone Air 2 की लॉन्चिंग के लिए भी फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Image

अपकमिंग आईफोन में फैंस को कई सारे नए फीचर्स मिल सकते हैं।

टेक जायंट एप्पल ने अपने लॉन्च इवेंट में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने 2026 में कंपनी ने 2026 में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और नए फोल्डेबल iPhone Duo को लॉन्च किया है, लेकिन स्टैंडर्ड iPhone 18 को अभी तक पेश नहीं किया गया है। जबकि इससे पहले अब तक कंपनी फ्लैगशिप मॉडल के साथ बेस वेरिएंट को भी लॉन्च करती रही है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। अब एप्पल के लेटेस्ट सीरीज के बेस वेरिएंट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple अपने iPhone 18 और iPhone 18e को Spring 2027 यानी मार्च से मई के बीच लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा iPhone Air 2 की लॉन्चिंग के लिए भी फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

2027 में हो सकती है एंट्री

Bloomberg की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple Spring 2027 में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इनमें iPhone 18 और iPhone 18e के साथ नया MacBook Neo और एक सस्ता iPad भी शामिल हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इन डिवाइस को iOS 27.4 के आसपास लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा नए MacBook Air को भी इसी दौरान पेश किए जाने की उम्मीद है। यानी Apple अगले साल अपने कई किफायती प्रोडक्ट एक साथ बाजार में उतार सकता है।

iPhone Air 2 की लॉन्चिंग में देरी

पहले उम्मीद की जा रही थी कि Apple iPhone Air 2 को भी 2027 की शुरुआत में लॉन्च करेगा। लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग में देरी की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone Air 2 अब 2027 की पहली तिमाही के बजाय साल की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा Apple नए OLED डिस्प्ले वाले iPad Air और अपडेटेड iPad Pro पर भी काम कर रहा है। इन डिवाइस को भी 2027 की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है।

iPhone 18e के संभावित फीचर्स

iPhone 18e में मिलने वाले कुछ फीचर्स को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है। लीक के मुताबिक, इस फोन में 6.12 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकती है। तुलना करें तो मौजूदा iPhone 17e में 6.1 इंच की स्क्रीन दी गई है। हालांकि, डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz ही रहने की उम्मीद है। ऐसे में 2027 में भी 60Hz स्क्रीन मिलना यूजर्स को थोड़ा निराश कर सकता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 18e में नया A20 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ फोन में 9GB RAM मिलने की भी चर्चा है। ज्यादा RAM का फायदा Apple Intelligence और फोन में AI से जुड़े फीचर्स को चलाने में मिल सकता है।

iPhone 18 में मिलेंगे ये फीचर्स

स्टैंडर्ड iPhone 18 की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में नया A20 चिपसेट और 9GB RAM दी जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 का प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। कंपनी इस फोन को बड़ी संख्या में बेचने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि iPhone 17 और iPhone 17e में 8GB RAM दी गई थी, जबकि iPhone 17 Pro सीरीज और iPhone Air में 12GB RAM मिलती है। कम RAM की वजह से पुराने बेस मॉडल में Apple Intelligence के सभी फीचर्स का सपोर्ट नहीं मिल पाया था। ऐसे में iPhone 18 और iPhone 18e में 9GB RAM मिलने से AI फीचर्स को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article