Apple M4 MacBook Air: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने नए 'एयर' डिवाइस के लॉन्च को लेकर जानकारी दी है। यह डिवाइस M4 MacBook Air हो सकता है, जिसके काफी समय से लॉन्च को लेकर दावा किया जा रहा था। एप्पल सीईओ ने एक्स (पहले ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी है। कुक ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है "There’s something in the air" और कैप्शन है "This Week"।
लीक्स पहले ही आए सामने
इससे पहले, ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपने पावर ऑन न्यूजलैटर में सुझाव दिया था कि एप्पल इस महीने की शुरुआत में M4 से लैस MacBook Air का पेश करने की तैयारी कर रहा है। अब, कुक के टीजर से यह पुष्टि होती है कि लॉन्च जल्द ही होने वाला है। इस डिवाइस को MacBook Air M3 मॉडल की तुलना में महत्वपूर्ण अपग्रेड होने की उम्मीद है।
जबकि M4 MacBook Air के डिजाइन और साइज को पहले ही तरह रखा जा सकता है। इस मॉडल को भी 13 इंच और 15 इंच साइज में पेश किया जा सकता है, लेकिन नए मॉडल में कई नए बदलाव किए जा सकते हैं। सबसे बड़े अपग्रेड की बात करें तो नए मैकबुक एयर को लेटेस्ट M4 चिप के साथ पेश किया जाएगा।
वहीं इसमें 10 कोर CPU, 10 कोर GPU और 16 कोर न्यूरल इंजन होने की उम्मीद है जो प्रति सेकंड 38 ट्रिलियन ऑपरेशन को हैंडल कर सकता है। इसके साथ Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को भी बेहतर तरीके से हैंडल किया जा सकेगा। चिप अपग्रेड के साथ-साथ, Apple कथित तौर पर बेस रैम को दोगुना करके 16GB कर रहा है, जो M3 मॉडल में दिए गए 8GB से ज्यादा है। इसके अलावा कंपनी बैटरी लाइफ, अपग्रेडेड 12 मेगापिक्सल कैमरा जैसे बदलाव मिल सकते हैं।
