टेक एंड गैजेट्स

बंपर डिस्काउंट के साथ OPPO Reno15 Pro की सेल हुई शुरू, 200MP कैमरे वाले फोन को सस्ते में खरीदने का मौका

कंपनी अपने ग्राहकों को शुरुआती सेल ही है Reno 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर्स दे रही है। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो रेनो 15 प्रो पर 7300 रुपये तक और रेनो 15 प्रो मिनी पर 6500 रुपये तक की सीधी बचत कर पाएंगे।

Opoo Reno 15 Pro

ओप्पो के 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन की सेल हुई शुरू। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो की तरफ से पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में Oppo Reno 15 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस नई स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी ने बाजार में चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। इस लिस्ट में OPPO Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini भी शामिल थे। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि अब ओप्पो के प्रो मॉडल के स्मार्टफोन्स सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

कंपनी अपने ग्राहकों को शुरुआती सेल ही है Reno 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर्स दे रही है। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो रेनो 15 प्रो पर 7300 रुपये तक और रेनो 15 प्रो मिनी पर 6500 रुपये तक की सीधी बचत कर पाएंगे। आइए आपको रेनो 15 प्रो वेरिएंट की कीमत के बारे में बताते हैं।

OPPO Reno 15 Pro की कीमत

Oppo Reno 15 Pro में आपको दो वेरिएंट मिलते हैं जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। अगर आप 256GB स्टोरेज वाला मॉडल खरीदते हैं तो इसकी कीमत 67,999 रुपये है लेकिन अभी आप इसे 6800 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

Oppo Reno 15 Pro के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो इसकी लॉन्च कीमत 72,999 रुपये है लेकिन अभी आप इसे 7300 रुपये के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 65,699 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। दोनों ही वेरिएंट में आपको 10% की इंस्टेंट छूट मिलेगी। सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

OPPO Reno 15 Pro mini प्राइस और डिस्काउंट ऑफर

OPPO Reno 15 Pro mini में भी आपको दो स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। इसमें पहला वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 12GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ आता है। 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वैसे तो 59,999 रुपये है लेकिन आप इसे 6,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 53,999 रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे। अगर आप इसका 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो इसकी कीमत 64,999 रुपये है लेकिन इस पर भी आपको 6500 रुपये का इंस्टेट डिस्काउंट मिल जाएगा जिसके बाद आप इसे सिर्फ 58,499 रुपये में खरीद सकेंगे।

Oppo Reno 15 Pro के फीचर्स

  • Oppo Reno 15 Pro और Oppo Reno 15 Pro Mini दोनों ही स्मार्टफोन में आपको आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिल जाता है।
  • OPPO Reno 15 Pro mini 5G में आपको 6.32 इंच की 1.5K डिस्प्ले मिलती है।
  • OPPO Reno 15 Pro 5G में आपो 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है जो कि एमोलेड पैनल के साथ में आती है।
  • दोनों ही स्मार्टफोन में आपको इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Gloved Touch फीचर भी मिलता है।
  • दोनों ही स्मार्टफोन में आपको स्क्रैच से बचाने के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है।
  • फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन्स में आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलता है।
  • ओप्पो रेनो 15 प्रो और 15 प्रो मिनी दोनों 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • ओप्पो रेनो 15 प्रो को पावर देने के लिए इसमें आपको 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
  • ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी में पावर के लिए कंपनी ने 6200mAh की बैटरी दी है।
गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article