अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने भारतीय फैंस के लिए दो नए स्मार्टफोन्स बाजार में पेश कर दिए हैं। ओप्पो ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को अपनी पॉपुलर रेनो सीरीज में लॉन्च किया है जिसमें Oppo Reno 16 और Reno 16c शामिल हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। इन स्मार्टफोन्स में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं।
अगर आप प्रीमियम सेगमेंट में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो ये दोनों ही आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाले हैं। इनमें आपको पावरफुल चिपसेट के साथ फ्लैगशिप कैमरा और ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए शानदार डिस्प्ले मिलने वाली है। आइए आपको इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत और फीचर्सके बारे में जानकारी देते हैं।
Oppo Reno 16 की कीमत
ओप्पो ने Oppo Reno 16 को दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको बेस मॉडल में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलती है। इसे कंपनी ने बाजार में 61,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलती है जिसे खरीदने के लिए आपको 67,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
Oppo Reno 16c की कीमत
Oppo Reno 16c में आपको तीन अलग-अलग वेरिएंट देखने को मिलते हैं। इसका बेस मॉडल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलती है जिसकी कीमत 46,999 रुपये है। इसका दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे खरीदने के लिए आपको 49,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं Oppo Reno 16c का टॉप मॉडल 12GB RAM + 256GB के साथ आता है। इसे कंपनी ने बाजार में 55,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।
ओप्पो के नए स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें तो SBI, HDFC Bank और दूसरे सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर ग्राहकों को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप इन स्मार्टफोन्स को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इन्हें आप 9 जुलाई से Amazon, Flipkart के साथ साथ Oppo India ऑनलाइन स्टोर पर खरीद सकेंगे। इन स्मार्टफोन्स में आपको Starry White, Stellar Purple और Twilight Violet कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Oppo Reno 16, Reno 16c के स्पेसिफिकेशन्स
इन स्मार्टफोन्स में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो Oppo Reno 16 में आपको 6.32 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ ही इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसमें आपको 3500 नीट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। अगर बात Oppo Reno 16c की बात करें तो इसमें आपको 6.57 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। इसमें कंपनी ने 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए Oppo Reno 16 में कंपनी ने क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिपसेट का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही इसमें आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। वहीं दूसरी तरफ Oppo Reno 16c में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है।
दोनों स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 16 सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको एक जैसा कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। Oppo Reno 16 में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप दिया है जिसमें 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही 1/1.95-इंच का Sony LYT-600 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजैशन भी मिल रहा है। इसके अलावा स्मार्टफोन में कंपनी ने 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का अल्ट्रावाइड और 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर भी दिया है।
Oppo Reno 16c में फोटोग्राफी के लिए आपको 50-मेगापिक्सल कैमरे की जगह 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही स्मार्टफोन्स में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सीरीज में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
बैटरी की बात करें तो Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Reno 16c में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको 80W की फास्ट चार्जिंग मिलने वाली है। ओप्पो के दोनों ही स्मार्टफोन्स 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है।
