OpenAI ने किया सबसे बड़ा सौदा, 4 लोगों वाली कंपनी को 900 करोड़ में खरीदा, दुनिया हैरान
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Jan 14, 2026, 06:46 AM IST
सबसे हैरान करने नाली बात यह है कि इस कंपनी में महज 4 लोग ही हैं यानी चार लोगों की कीमत 900 करोड़ रुपये लगी है। यह सवाल भी उठ रहा है कि OpenAI ने ऐसी टेक्नोलॉजी के लिए इतनी बड़ी रकम क्यों चुकाई, जिसे वह खुद इन-हाउस डेवलप कर सकता था। इस डील से जुड़े वित्तीय जानकारी Torch के को-फाउंडर Adrian Aoun ने LinkedIn पोस्ट के जरिए साझा किए हैं।
OpenAI Acquires HealthTech Startup Torch for 900 crores/Photo-AI
चैटजीपीटी की पैरेंट कंपनी OpenAI ने एक ऐसा सौदा किया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। पूरा इंटरनेट इसी सौदे के बारे में बात कर रहा है, क्योंकि यह सौदा है ही इतना हैरान करने वाला। OpenAI ने हेल्थटेक स्टार्टअप Torch के अधिग्रहण की घोषणा की है जिसका इस्तेमाल ChatGPT Health में होगा। यह डील इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि स्टार्टअप के एक को-फाउंडर के मुताबिक OpenAI ने इसके लिए 100 मिलियन डॉलर (करीब 902.2 करोड़ रुपये) से ज्यादा की रकम चुकाई है। सबसे हैरान करने नाली बात यह है कि इस कंपनी में महज 4 लोग ही हैं यानी चार लोगों की कीमत 900 करोड़ रुपये लगी है।
X पर की गई आधिकारिक घोषणा
OpenAI ने X (पहले Twitter) पर पोस्ट करते हुए Torch के अधिग्रहण की जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया कि Torch की तकनीक को ChatGPT Health के साथ जोड़ने से यूजर्स के लिए अपनी सेहत को समझने और मैनेज करने का नया तरीका खुलेगा। इसके साथ ही OpenAI ने Torch की पूरी टीम को भी अपने साथ जोड़ लिया है, जिसमें कुल चार लोग शामिल हैं और इसके लिए OpenAI ने 900 करोड़ रुपये चुकाए हैं।
2025 में स्थापित, लेकिन अभी तक कोई प्रोडक्ट नहीं
Torch एक नया स्टार्टअप है, जिसकी स्थापना 2025 में हुई थी और अब तक इसने बाजार में कोई प्रोडक्ट लॉन्च नहीं किया है। स्टार्टअप के को-फाउंडर Ilya Abyzov के मुताबिक Torch को एक ऐसे “यूनिफाइड मेडिकल मेमोरी” प्लेटफॉर्म के रूप में डिजाइन किया गया था, जो अस्पतालों, लैब्स, वियरेबल्स और कंज्यूमर टेस्टिंग कंपनियों से मिलने वाले सभी हेल्थ डेटा को एक ही जगह समेट सके।
ChatGPT Health में कैसे होगा इस्तेमाल
इस टेक्नोलॉजी के आधार पर माना जा रहा है कि OpenAI इसे ChatGPT Health में इंटीग्रेट करेगा, ताकि जब यूजर कई बड़े मेडिकल डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, तो भी चैटबॉट बिना कॉन्टेक्स्ट खोए सही जवाब दे सके। इससे हेल्थ डेटा को समझना और उस पर सटीक AI-आधारित इनसाइट्स देना आसान होगा।
100 मिलियन डॉलर की डील पर सवाल
हालांकि, यह सवाल भी उठ रहा है कि OpenAI ने ऐसी टेक्नोलॉजी के लिए इतनी बड़ी रकम क्यों चुकाई, जिसे वह खुद इन-हाउस डेवलप कर सकता था। इस डील से जुड़े वित्तीय विवरण Torch के को-फाउंडर Adrian Aoun ने LinkedIn पोस्ट के जरिए साझा किए हैं।
ChatGPT for Healthcare की भी शुरुआत
OpenAI ने हेल्थकेयर संस्थानों के लिए ChatGPT for Healthcare नाम से एक एंटरप्राइज सुइट भी लॉन्च किया है। इसमें GPT-5 आधारित AI प्लेटफॉर्म और OpenAI API शामिल है, जिससे अस्पताल, डॉक्टर और हेल्थकेयर डेवलपर्स कई तरह के कार्यों के लिए AI का इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल यह साफ नहीं है कि Torch की टेक्नोलॉजी इस एंटरप्राइज ऑफरिंग में भी इस्तेमाल की जाएगी या नहीं।