टेक्नोलॉजी के दौर में आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग ही करते हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान ई-कॉमर्स वेबसाइट्स- फ्लिपकार्ट, अमेजन, क्रोमा, विजय सेल्स जैसे तमाम प्लेटफॉर्म ग्राहकों को अपनी तरफ लुभाने के लिए कई तरह के ऑकर्षक ऑफर्स लाते हैं। ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने शॉपिंग के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। अब आपको महंगे से महंगा सामान लेने के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि ऑनलाइन शॉपिंग के कुछ बड़े नुकसान भी है। अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही बरतते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको ई-कॉर्मस वेबाइट्स के 'डार्क पैटर्न' के बारे में जानकारी होना जरूरी है।
डार्क पैटर्न्स ई-कॉमर्स वेबाइट्स के ऐसे तरीके होते हैं जिनका इस्तेमाल करके ग्राहकों से वो काम करने को कहा जाता है जिसे वो नहीं करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, पेमेंट के समय अचानक अतिरिक्त शुल्क जोड़ देना, बिना जरूरत के इंश्योरेंस या कूपन चुनवा देना, या फिर "सिर्फ 2 मिनट बचे हैं" जैसी बातें दिखाकर जल्दबाजी का दबाव बनाना। इन भ्रामक तरीकों की वजह से यूजर्स हर महीने अपना काफी नुकसान कराते हैं।
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको कुछ ऐसे सेफ्टी टिप्स बताते हैं जिससे सेफ्टी के साथ शॉपिंग कर सकते हैं।
पेमेंट करने से पहले अपना कार्ट चेक करें
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको इस एक चीज में बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। चेकआउट से पहले हमेशा अपना कार्ट देखें। अगर आपको ऐसे प्रोडक्ट, इंश्योरेंस, डोनेशन या सर्विस दिखें जिन्हें आपने नहीं चुना था, तो पेमेंट करने से पहले उन्हें हटा दें।रहें सावधान: कई सारे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने ग्राहकों के लिए तेज़ी से शॉपिंग का अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सिस्टम को मजबूत किया है। AI-पावर्ड मॉनिटरिंग टूल का भी तेज़ी से इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि ग्राहकों पर असर पड़ने से पहले ही गुमराह करने वाले खरीद के तरीकों की पहचान की जा सके।
