टेक एंड गैजेट्स

Fraud alert: तेजी से फैल रहा अकाउंट खाली करने का ये नया पैंतरा, जानें वर्ना हो सकते हैं शिकार

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 23, 2023, 02:25 PM IST

Fraud alert: एक नए तरह की ऑनलाइन बैंक धोखाधड़ी सामने आई है। जिसमें एक जालसाज ऑनलाइन बैंकिंग ऐप्स से आपके खाते में पैसे भेजता है। पैसे भेजने के बाद, जालसाज आपसे पैसे चुकाने के लिए कहेगा। पैसा चुकाने के बाद आप मैलवेयर हमले का शिकार हो सकते हैं।

Image

Fraud alert: फिशिंग से यूजर्स के डॉक्यूमेंट जैसे पैन, आधार नंबर से बैंक अकाउंट हैक कर लिया जाता है।

Photo : iStock

Fraud alert: बैंक केवाईसी, पैन घोटाले से मुंबई में 16 दिनों में 81 लोगों के साथ साइबर क्राइम के जरिए 1 करोड़ रुपये लूटने की खबरों के बीच, एक नए तरह की मोबाइल बैंकिंग ऐप की धोखाधड़ी सामने आई है। जिसमें एक जालसाज फोन बैंकिंग ऐप से आपके खाते में पैसे भेजता है। पैसे भेजने के बाद, जालसाज आपसे पैसे चुकाने के लिए कहेगा। क्योंकि यह गलती से भेजा गया था और यह रकम 10 रुपये या 50 रुपये के रूप में होगी जिसे आप तुरंत चुका भी देंगे। पर ऐसा करने के बाद आप मैलवेयर हमले का शिकार हो सकते हैं।

जा सकती है बैंक डिटेल

इस फिशिंग से यूजर्स के पैसे चुकाने से उनका पूरा डेटा, जिसमें बैंकिंग और अन्य KYC डॉक्यूमेंट जैसे पैन, आधार आदि शेयर हो सकते हैं। इन्हीं जानकारी की मदद से उसकी पहुंच आपके बैंक अकाउंट तक आसानी से हो जाती है।

यूजर्स के लिए जरूरी है सावधानी

मैलवेयर फिशिंग और मानव इंजीनियरिंग का मिश्रण है और इसलिए एंटी-मैलवेयर सॉफ्टवेयर ऑनलाइन बैंकिंग यूजर्स को इस ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित नहीं रख पाते हैं। इसलिए, मोबाइल बैंकिंग ऐप यूजर्स को इस तरह के मामले के लिए कॉल के जवाब उन्हें अपने बैंक से इस मामले को देखने के लिए कहें। क्योंकि खाते में पैसा गलती से जाने पर बैंक मदद करता है। वहीं मोबाइल बैंकिंग ऐप पर यूजर्स पैसे भेजने वाले को पैसे वापस देने के बजाय कॉलर को नजदीकी पुलिस स्टेशन आने और अपना पैसा लेने के लिए कह सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article