टेक एंड गैजेट्स

OnePlus Nord 6 भारत में होने जा रहा है लॉन्च, 12GB रैम के साथ इसमें मिलेंगे धांसू फीचर्स

Geekbench पर एक डिवाइस को मॉडल नंबर CPH2795 के साथ देखा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले इससे पहले मलेशिया की SIRIM और UAE की TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर यही मॉडल नंबर स्पॉट किया गया था।

Image

वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेंगे दमदार फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि OnePlus Nord 6 होगा। अभी यह स्मार्टफोन डेवलपमेंट फेज में है जिसे कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं। हाल ही में इस स्मार्टफोन को Geekbench डेटाबेस पर नजर आ आया है। गीगबेंच लिस्टिंग से फोन की कई सारी डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Geekbench पर एक डिवाइस को मॉडल नंबर CPH2795 के साथ देखा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले इससे पहले मलेशिया की SIRIM और UAE की TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर यही मॉडल नंबर स्पॉट किया गया था वहां पर इस मॉडल नंबर को OnePlus Nord 6 से जुड़ा हुआ बताया गया था। ऐसे इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि कंपनी का अपकमिंग फोन OnePlus Nord 6 हो सकता है।

मल्टी टास्किंग के लिए बड़ी रैम का सपोर्ट

इस स्मार्टफोन में आपको दमदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। गीगबेंच स्कोर की बात करें तो OnePlus Nord 6 ने सिंगल कोर टेस्ट में 2,019 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,503 स्कोर हासिल किए। सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि इस स्मार्टफोन में यूजरस् को 12GB तक की बड़ी रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। गीगबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है कि प्रोसेर में चार अलग-अलग CPU क्लस्टर्स मिल सकते हैं।

मिलेगा हाई स्पीड परफॉर्मेंस वाला चिपसेट

OnePlus Nord 6 में मिलने वाले प्रोसेसर के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें एक कोर 3.21GHz की स्पीड, तीन कोर 3.01GHz तक की स्पीड, दो कोर में 2.60GHz तक की स्पीड और बाकी दो कोर 2.02GHz की क्लॉक स्पीड की परफॉर्मेंस दे सकते हैं। स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है।

OnePlus Nord 6 को लेकर सामने आ रही लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में आपको दमदार कैमरा सेटअप मिल सकता है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको 80W तक की हाई स्पीड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रियलमी के मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन से होने वाली है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article