OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की नई ‘N’ सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जिसे Nord सीरीज के नीचे पोजिशन किया गया है। नया OnePlus फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में आता है और इसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
OnePlus N6 की कीमत और उपलब्धता
भारत में OnePlus N6 की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। इसके बेस मॉडल में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत Prime Day पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI विकल्प का भी लाभ उठा सकते हैं। OnePlus N6 की बिक्री भारत में 4 जुलाई से Amazon के जरिए शुरू होगी। यह स्मार्टफोन Fresh Mint और Midnight Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
OnePlus N6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 1,600 फुल चार्ज साइकल के बाद भी करीब 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रखेगी।
दमदार प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले
OnePlus N6 में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 6,15,800 से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
50MP कैमरा और Dual-View वीडियो फीचर
फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 में पीछे की तरफ सिंगल 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ आता है और इसमें 10x डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1080p/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलावा इसमें Dual-View वीडियो मोड भी मिलता है।
Android 16 और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट
OnePlus N6 डुअल SIM सपोर्ट के साथ आता है और इसमें एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS 16 दिया गया है। कंपनी ने फोन के लिए दो बड़े OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए 5,300 वर्ग मिलीमीटर एरिया वाला वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
