OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite 4G लॉन्च कर दिया है, हालांकि यह थोड़ा हैरान करने वाला है कि जब दुनियाभर में 5G इस्तेमाल हो रहा है, 6G की बात चल रही है तब 4G फोन क्यों लॉन्च किया गया है। कंपनी का यह फोन बड़ी स्क्रीन, 7,000mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ आया है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
OnePlus N6 Lite 4G की कीमत और कलर
भारत में OnePlus N6 Lite 4G की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन Midnight Hype और Neo Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
6.75 इंच की बड़ी स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट
OnePlus N6 Lite 4G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 1,570 x 720 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक डिस्प्ले की पीक HBM ब्राइटनेस 900 निट्स तक है और इसमें 86 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट दिया गया है। बड़ी स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट की वजह से फोन पर वीडियो देखने, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने और सामान्य गेमिंग के दौरान स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का विकल्प भी है, जिसके जरिए RAM को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में 13,700 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है। इसका उद्देश्य फोन के इस्तेमाल के दौरान गर्मी को मैनेज करना है।
13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा
फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 Lite 4G के पीछे 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसमें f/2.2 अपर्चर दिया गया है।
7,000mAh की बड़ी बैटरी
OnePlus N6 Lite 4G की सबसे खास खूबियों में इसकी 7,000mAh बैटरी शामिल है। फोन में 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर फोन से दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज होने पर 49.7 घंटे तक का कॉलिंग टाइम दे सकती है।
IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H स्टैंडर्ड
फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। OnePlus के मुताबिक, डिवाइस MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड को भी पूरा करता है। हालांकि, IP64 का मतलब फोन को पानी में डुबाने से सुरक्षा नहीं है। यह मुख्य रूप से धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा से जुड़ा है।
कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स
OnePlus N6 Lite 4G में 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2 और GPS के साथ GLONASS, Galileo, QZSS और Beidou का सपोर्ट मिलता है। इसमें USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें सिंगल मल्टी-मैग्नेट स्पीकर है, जिसे कंपनी ने OReality Audio के साथ पेश किया है।
