टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च से पहले जानें OnePlus 13 और OnePlus 13R की कीमत और फीचर्स, भारत में मचाएगा तहलका

OnePlus 13, OnePlus 13R: वनप्लस 13 में 6.82 इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ हैसलब्लैड सपोर्ट वाला ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है।

Image

OnePlus 13

OnePlus 13, OnePlus 13R: यदि आप वनप्लस के फैन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वनप्लस 13 सीरीज 7 जनवरी को भारत में लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज में वनप्लस 13 और वनप्लस 13R स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। फोन को अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इसकी माइक्रोसाइट भी लिस्ट हो गई है, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है।

OnePlus 13, OnePlus 13R: संभावित कीमत

हालांकि, कंपनी ने अब तक स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है। इन फोन की कीमत को लेकर टिपस्टर ने दावा किया है। दावा है कि वनप्लस 13 की कीमत भारत में 67,000 रुपये से 70,000 रुपये के बीच हो सकती है, वहीं फोन को दो वैरिएंट पेश किए जा सकते हैं: 12GB + 256GB स्टोरेज और 16GB रैम + 512GB स्टोरेज।

OnePlus 13: संभावित स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 13 में 6.82 इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ हैसलब्लैड सपोर्ट वाला ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। वनप्लस 13 में 100W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 6,000 mAh की बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है।

वनप्लस 13R: संभावित स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 13आर में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन को 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा OIS से लैस और 16MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article