टेक एंड गैजेट्स

अब दो साल नहीं हर साल नया AI चिप डिजाइन करेगा Nvidia, सीईओ ने की घोषणा

Nvidia AI chips: एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कहा कि कंपनियां और देश, एनवीडिया के साथ अपने ट्रिलियन डॉलर के डेटा सेंटर को नए तरीके से (एआई फैक्ट्रियों) ट्रांसफर करने के लिए साझेदारी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि एआई की मदद से हर इंडस्ट्री को फायदा होगा और इससे कंपनियां लागत और ऊर्जा के मामले में किफायती बन पाएंगी।

Image

Nvidia CEO Jensen Huang

Nvidia AI chips: चिप कंपनी एनवीडिया की ओर से कहा गया है कि वह अब प्रत्येक दो वर्ष के मुकाबले हर वर्ष नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप बनाएगी। एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग की ओर से ब्लैकवेल एआई प्लेटफॉर्म के बाद अब कंपनी हर वर्ष पर एक नई एआई (Artificial Intelligence) चिप डिजाइन करेगी।

सीईओ ने की घोषणा

एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग ने यह घोषणा की है। उन्होंने इस दौरान कहा कि कंपनियां और देश, एनवीडिया के साथ अपने ट्रिलियन डॉलर के डेटा सेंटर को नए तरीके से (एआई फैक्ट्रियों) ट्रांसफर करने के लिए साझेदारी कर रहे हैं।

AI की मदद से हर इंडस्ट्री को होगा फायदा

उन्होंने आगे कहा कि एआई की मदद से हर इंडस्ट्री को फायदा होगा और इससे कंपनियां लागत और ऊर्जा के मामले में किफायती बन पाएंगी। साथ ही इससे आय बढ़ाने के अवसर भी संस्थाओं को मिलेंगे।

कंपनी ने कहा, "हम ग्रोथ की नई लहर के लिए तैयार हैं। ब्लैकवेल प्लेटफॉर्म पूरी तरह से तैयार हो चुका और जनरेटिव एआई के लिए एक ट्रिलियन डॉलर मापदंड वाली एक मजबूत जड़ तैयार कर चुका है।" इस दौरान कंपनी की ओर से स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान किया गया।

Q1 में कमाया 14 अरब डॉलर का मुनाफा

कंपनी द्वारा 28 अप्रैल को समाप्त हुई तिमाही के नतीजों में 14 अरब डॉलर का मुनाफा दर्ज किया गया है। चिप कंपनी की ओर से तिमाही आधार पर 26 अरब डॉलर की आय दर्ज की गई है और इसमें पिछली तिमाही के मुकाबले 18 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सालाना आधार पर इसमें 262 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। नतीजों के बाद हुआंग ने गुरुवार को एनालिस्ट कॉल में कहा कि नई औधोगिक क्रांति की शुरुआत हो गई है।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article