टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ गेम चेंजिंग परफॉर्मेंस वाला Realme GT फोन, 12GB रैम-50MP कैमरा से है लैस

Realme GT 6T Launched in India: फोन में 4nm स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 चिप है। इसके साथ 3D टेम्पर्ड डुअल वेपर चैंबर और 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक बिल्ट-इन UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.78 इंच फुल-HD+ LTPO MOLED डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि फोन 6,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

Image

Realme GT 6T

Realme GT 6T Launched in India: रियलमी ने अपने नए गेमिंग फोन रियलमी जीटी 6टी (Realme GT 6T) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को क्वालकॉम के 4nm स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिप के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,500mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Realme GT 6T: कीमत

रियलमी जीटी 6टी को फ्लुइड सिल्वर और रेजर ग्रीन कलर में पेश किया गया है। फोन तीन स्टोरेज में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है। इस कीमत पर 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। यह 8GB+256GB और 12GB+256GB मेमोरी और स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा जिनकी कीमत क्रमशः 32,999 रुपये और 35,999 रुपये है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 512जीबी वेरिएंट की कीमत 39,999 है। फोन को 29 मई से अमेजन इंडिया और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Realme GT 6T: स्पेसिफिकेशन

रियलमी जीटी 6टी एंड्रॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई 5 पर चलता है। कंपनी इसके साथ तीन साल के एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और चार साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। फोन में 6.78 इंच फुल-HD+ LTPO MOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन 6,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

फोन में 4nm स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 चिप है। इसके साथ 3D टेम्पर्ड डुअल वेपर चैंबर और 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक बिल्ट-इन UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

Realme GT 6T: कैमरा और बैटरी

रियलमी जीटी 6टी में सोनी LYT-600 सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट और f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राथमिक कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें दूसरा 8-मेगापिक्सल Sony IMX355 सेंसर वाला वाइड एंगल कैमरा है। फोन में 32 मेगापिक्सल सोनी IMX615 सेल्फी सेंसर मिलता है। फोन 5,500mAh की बैटरी और 120W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article