टेक एंड गैजेट्स

7,000 रुपये तक महंगे हुए Nothing, Vivo और Realme के ये स्मार्टफोन, खरीदने से पहले लिस्ट चेक कर लें

मेमोरी की मांग के बीच तमाम मोबाइल कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा किया है। यहां तक कि मिड रेंज के स्मार्टफोन करीब 7,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

Image

7,000 रुपये तक महंगे हुए ये स्मार्टफोन, खरीदने से पहले लिस्ट चेक कर लें

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। देश में कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। Nothing, Vivo और Realme ने अलग-अलग स्मार्टफोन्स की कीमतें 1,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह मेमोरी (RAM और स्टोरेज चिप) की बढ़ती कीमतें हैं, जिनका असर पूरी टेक इंडस्ट्री पर देखने को मिल रहा है।

मेमोरी की कमी से बढ़ी कंपनियों की लागत

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े सर्वर और डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप्स की कीमतों में तेज उछाल आया है। इसका सीधा असर स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनियों की उत्पादन लागत पर पड़ा है। यही वजह है कि कई कंपनियां अब अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने को मजबूर हो रही हैं। हाल ही में Apple ने भी अपने कुछ MacBook और iPad मॉडल्स की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की थी। अब Nothing, Vivo और Realme ने भी इसी राह पर चलते हुए अपने स्मार्टफोन्स महंगे कर दिए हैं।

Vivo के 9 स्मार्टफोन्स हुए महंगे

Vivo ने अपने फ्लैगशिप, मिड-रेंज और बजट सेगमेंट के कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया है। सबसे बड़ी बढ़ोतरी Vivo X300 FE में देखने को मिली है। फोन का 12GB + 256GB वेरिएंट, जिसकी कीमत पहले 79,999 रुपये थी, अब 86,999 रुपये में मिलेगा। वहीं 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 89,999 रुपये से बढ़कर 96,999 रुपये हो गई है।

मॉडलवेरिएंटलॉन्च प्राइसपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
Vivo X300 FE12GB+256GB₹79,999₹79,999₹86,999₹7,000
Vivo X300 FE12GB+512GB₹89,999₹89,999₹96,999₹7,000
Vivo V70 FE8GB+128GB₹37,999₹37,999₹41,999₹4,000
Vivo V70 FE8GB+256GB₹40,999₹40,999₹45,999₹5,000
Vivo V70 FE12GB+256GB₹44,999₹44,999₹46,999₹2,000
Vivo T4s6GB+128GB₹18,999₹22,999₹24,999₹2,000
Vivo T4s8GB+128GB₹20,999₹24,999₹26,999₹2,000
Vivo T4s8GB+256GB₹22,999₹26,999₹28,999₹2,000
Vivo L46GB+128GB₹10,999₹14,999₹18,999₹4,000
Vivo L48GB+128GB₹16,999₹16,999₹20,999₹4,000
Vivo Y318GB+128GB₹24,999₹27,999₹30,999₹3,000
Vivo Y318GB+256GB₹27,999₹30,999₹33,999₹3,000
Vivo Y316GB+128GB₹24,499₹24,999₹26,999₹2,000
Vivo Y316GB+256GBN/A₹26,999₹28,999₹2,000
Vivo Y214GB+128GB₹18,999N/A₹20,999₹2,000
Vivo Y216GB+128GB₹20,999₹20,999₹21,999₹1,000
Vivo Y194GB+64GB₹14,999₹14,999₹16,999₹2,000
Vivo Y198GB+128GB₹16,999₹16,999₹18,999₹2,000
Vivo Y194GB+64GB₹12,999₹12,999₹14,999₹2,000

इसके अलावा Vivo V70 FE के सभी प्रमुख वेरिएंट भी महंगे हो गए हैं। 8GB + 128GB मॉडल अब 41,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट 45,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 46,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

Nothing Phone 4a सीरीज भी हुई महंगी

Nothing ने भी अपनी Phone 4a सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। Nothing Phone 4a का बेस 8GB + 128GB वेरिएंट अब 39,999 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 37,999 रुपये थी। गौरतलब है कि लॉन्च के समय यही फोन 31,999 रुपये में पेश किया गया था।

मॉडलवेरिएंटलॉन्च प्राइसपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
Nothing Phone 4a8GB + 128GB₹31,999₹37,999₹39,999₹2,000
Nothing Phone 4a8GB + 256GB₹34,999₹40,999₹43,999₹3,000
Nothing Phone 4a12GB + 256GB₹37,999₹43,999₹46,999₹3,000
Nothing Phone 4a Pro8GB + 128GB₹39,999₹49,999उपलब्ध नहीं (NA)उपलब्ध नहीं (NA)
Nothing Phone 4a Pro8GB + 256GB₹42,999₹52,999₹54,999₹2,000
Nothing Phone 4a Pro12GB + 256GB₹45,999₹55,999₹59,999₹4,000

वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार Nothing Phone 4a Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये से बढ़ाकर 54,999 रुपये की जा सकती है। हालांकि, यह नई कीमत अभी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई नहीं दे रही है।

Realme ने बढ़ाई भी कीमत, घटाई भी

Realme ने अपने तीन स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया है। Realme 16 Pro Plus के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये से बढ़ाकर 49,999 रुपये कर दी गई है। यह फोन लॉन्च के समय 39,999 रुपये में उपलब्ध था।

मॉडलवेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतकीमत में बदलाव
Realme 16 Pro Plus8GB + 128GB₹46,999₹49,999+₹3,000
Realme 16 Pro Plus8GB + 256GB₹48,999₹52,999+₹4,000
Realme 16 Pro Plus12GB + 256GB₹52,999₹55,999+₹3,000
Realme 168GB + 128GB₹33,999₹34,999+₹1,000
Realme 168GB + 256GB₹36,999₹37,999+₹1,000
Realme 1612GB + 256GB₹39,999₹40,999+₹1,000
Realme 16 Pro8GB + 128GB₹39,999₹37,999−₹2,000
Realme 16 Pro8GB + 256GB₹42,999₹40,999−₹2,000
Realme 16 Pro12GB + 256GB₹46,999₹43,999−₹3,000

वहीं Realme 16 के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 34,999 रुपये में मिलेगा, हालांकि कंपनी ने Realme 16 Pro खरीदने वालों को राहत भी दी है। इस स्मार्टफोन की कीमत 39,999 रुपये से घटाकर 37,999 रुपये कर दी गई है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article