टेक एंड गैजेट्स

Nothing Phone 3 में होगा नया Glyph Matrix LED इंटरफेस और फ्लैगशिप चिपसेट, 1 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च

Nothing Phone 3 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। इसके अलावा फोन में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh से ज्यादा की बैटरी होने की उम्मीद है।

Image

image credit: Max Jambor/ X and Nothing

Nothing Phone 3: कार्ल पेई की अगुवाई वाली टेक कंपनी नथिंग (Nothing) ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Phone 3 के लॉन्च से पहले एक और बड़ा खुलासा किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस बार पारंपरिक Glyph इंटरफेस की जगह "Glyph Matrix" LED इंटरफेस पेश किया जाएगा, जो फोन की पिछली पैनल पर एक नया लुक और फंक्शन देगा।

कंपनी ने जारी किया टीजर

Nothing ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस नई टेक्नोलॉजी की झलक देखने को मिली। पिछली जनरेशनों के Nothing Phone 1 और Phone 2 की तुलना में यह नया इंटरफेस एक डॉट-मैट्रिक्स पैनल जैसा लगता है, जो रियर पैनल के ऊपर दाहिनी ओर फिट किया गया है।

Nothing Phone 3 में Glyph Matrix इंटरफेस क्या करेगा?

नई Glyph Matrix LED यूनिट संभवतः फोन में एनिमेशन, कॉल नोटिफिकेशन, बैटरी स्तर, समय और अन्य अलर्ट्स को दिखाने में सक्षम होगी। यह फीचर Asus की ROG सीरीज के डिवाइसेज से प्रेरित है, जो पहले ही मिनी-LED डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले का उपयोग करते हैं।

डिजाइन और स्पेसिफिकेशन- अब तक जो जानकारी सामने है

Nothing Phone 3 का ऑफिशियल लॉन्च 1 जुलाई को Nothing Headphone 1 के साथ किया जाएगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर होगा। कंपनी ने यह भी वादा किया है कि फोन को 5 साल तक Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे।

अब तक की लीक जानकारी के अनुसार, फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। इसके अलावा फोन में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh से ज्यादा की बैटरी होने की उम्मीद है।

कीमत की बात करें तो Nothing Phone 3 की कीमत लगभग £800 (करीब ₹90,000) हो सकती है, जिससे यह प्रीमियम सेगमेंट में शामिल होगा। फिलहाल डिजाइन से जुड़ी बाकी जानकारियां सामने नहीं आई हैं, लेकिन लॉन्च के पहले कंपनी और भी कई टीजर पेश कर सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article