टेक एंड गैजेट्स

Nothing Phone 3: लॉन्च से पहले लीक हुआ Glyph Matrix वाला यूनिक डिजाइन, कैमरा और पावरफुल फीचर्स

Nothing Phone 3 India Launch: कंपनी ने पुष्टि की है कि nothing Phone 3 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में रियर कैमरा सिस्टम में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। लीक के अनुसार, इसमें 50MP का प्राइमरी और अल्ट्रावाइड सेंसर, साथ ही 50MP का सेल्फी कैमरा भी शामिल हो सकता है।

Image

Nothing Phone 3 1 जुलाई को लॉन्च हो रहा है. (Image Source X/@maxJmb)

Nothing Phone 3 India Launch: कार्ल पेई की स्मार्टफोन कंपनी नथिंग 1 जुलाई को अपने नए फोन Nothing Phone 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लेकिन इससे पहले ही इस डिवाइस के नए रेंडर्स लीक हो गए हैं, जो इसके खास डिजाइन और कैमरा लेआउट की झलक दिखाते हैं। कंपनी के मुताबिक फोन में पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। चलिए 6 प्वाइंट में इस फोन की संभावित स्पेसिफिकेशन और खासियत जानते हैं।

1. Glyph Matrix के साथ यूनिक डिजाइन

Nothing Phone 3 के नए रेंडर्स से पता चलता है कि फोन में नई 'Glyph Matrix' लाइटिंग दी गई है, जो डिवाइस के ऊपरी कोने में अलग से फ्लोट होती दिख रही है। डिजाइन Phone 3a और 3a Pro से मिलती-जुलती है।

2. कैमरा सेटअप है सबसे अलग

रेंडर्स में फोन के रियर कैमरे पारंपरिक लाइन में नहीं बल्कि अलग-अलग जगह पर दिख रहे हैं। एक सेंसर ऊपर बाएं कोने में है जबकि दो अन्य सेंसर किनारे पर साथ-साथ दिखते हैं।

3. पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट

कंपनी ने पुष्टि की है कि nothing Phone 3 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जो पावरफुल परफॉर्मेंस और एआई फीचर्स के लिए जाना जाता है।

4. 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड कैमरा

रियर कैमरा सिस्टम में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। लीक के अनुसार, इसमें 50MP का प्राइमरी और अल्ट्रावाइड सेंसर, साथ ही 50MP का सेल्फी कैमरा भी शामिल हो सकता है।

5. लंबा अपडेट सपोर्ट

Nothing ने वादा किया है कि Phone 3 को 5 साल तक Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। यानी फोन को फ्लैगशिप फोन की कैटेगरी में लाया जा सकता है।

6. बेहतरीन डिस्प्ले और चार्जिंग फीचर्स

फोन में 6.7 इंच LTPO OLED डिस्प्ले (1.5K रेजोल्यूशन) हो सकती है। साथ ही 5,150mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article