अध्यात्म

चंद्र-बृहस्पति की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन 3 राशियों की तिजोरी पर लग सकता है कुबेर का ताला

Gajkesari Yog 2026 Date And Effect: गजकेसरी योग को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राजयोग के समान माना गया है, जो मुख्य रूप से चंद्र और बृहस्पति ग्रह की विशेष स्थिति के कारण बनता है। इस बार ग्रह चंद्र और बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग बन रहा है, जिसके समय और प्रभाव के बारे में आप यहां पर जानेंगे।

Image

करीब 2 दिन तक पड़ेगा गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव

Gajkesari Yog 2026: 2 जून 2026 से बृहस्पति ग्रह कर्क राशि में हैं, जहां पर वह 2 महीनों (करीब) तक रहेंगे। हालांकि, इस बीच 11 अगस्त को चंद्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे। ये गोचर सुबह 4 बजकर 42 मिनट पर होगा। 11 अगस्त से लेकर 13 अगस्त 2026 तक चंद्र कर्क राशि में ही रहेंगे। 13 अगस्त को वो सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर राशि गोचर करेंगे। ऐसे में करीब दो दिन तक कर्क राशि में चंद्र ग्रह और बृहस्पति ग्रह की युति बनेगी, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है। आज यहां पर आप इसी गजकेसरी योग के महत्व और सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानने वाले हैं।

गजकेसरी योग कब बनता है?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को एक अत्यंत शुभ व कल्याणकारी राजयोग माना गया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर समय-समय पर पड़ता है। मुख्य रूप से तीन कारणों से गजकेसरी योग बनता है। जो हैं

  • चंद्र-बृहस्पति की युति-
जब चंद्रमा और बृहस्पित ग्रह एक ही राशि में साथ में स्थित होते हैं तो गजकेसरी योग बनता है।
  • चंद्र-बृहस्पति की केंद्र स्थिति-
चंद्रमा से पहले बृहस्पति ग्रह के चौथे, सातवें या दसवें घर में होने या बृहस्पति ग्रह से इन केंद्रों में चंद्रमा के स्थित होने से भी गजकेसरी योग बनता है।
  • चंद्र-बृहस्पति की दृष्टि
जब चंद्रमा पर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि पड़ती है तो भी गजकेसरी योग बनता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सावन 2026 के ये 5 दिन 5 राशियों के लिए रहेंगे शुभ

गजकेसरी योग का सकारात्मक प्रभाव

वृषभ राशि (Taurus)-

चंद्र-बृहस्पति की युति के कारण बनने वाले गजकेसरी योग का वृषभ राशि वालों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जहां एक तरफ आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं, दूसरी तरफ निर्णय लेने की क्षमता में भी मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें उम्मीद से ज्यादा उछाल आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

गजकेसरी योग का कर्क राशि में बनना वृश्चिक राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। जो लोग धन की कमी का सामना कर रहे हैं, उनकी ये समस्या समाप्त होगी। साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इसके अलावा छोटे भाई-बहनों के साथ मिलकर आप कोई जरूरी कार्य पूर्ण कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)-

वृषभ और वृश्चिक के अलावा मीन राशि वालों के जीवन पर भी गजकेसरी योग का सकारात्मक प्रभाव आने वाले कुछ दिनों में पड़ेगा। आपको धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिससे अच्छा लगेगा और मन को शांति मिलेगी। इसके अलावा नई नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है।

नोट: चंद्र-बृहस्पति ग्रह की युति के कारण बनने वाले गजकेसरी योग का प्रभाव आपके ऊपर आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article