टेक एंड गैजेट्स

16GB रैम, 50MP सेल्फी कैमरे के साथ Motorola Signature भारत में लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी बड़ी स्टोरेज

मोटोरोला के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में यूजर्स को तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। आप इसे 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को लॉन्च ऑफर में धमाकेदार डिस्काउंट दे रही है।

Image

मोटोरोला ने भारतीय बाजार में उतारा धमाकेदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने अपना एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला की तरफ से शुक्रवार को भारत में Motorola Signature को लॉन्च किया गया। कंपनी का यह एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसमें यूजर्स को भर-भर के फीचर्स मिलने वाले हैं। लॉन्च से काफी पहले ही कंपनी इस स्मार्टफोन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज कर रही थी। भारत से पहले इस स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले ही यूरोपीय मार्केट में भी उतारा गया है।

मोटोरोला के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में यूजर्स को तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। आप इसे 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। आइए आपको इसके हर एक वेरिएंट और उसकी कीमत की जानकारी देते हैं।

Motorola Signature की कीमत

Motorola Signature का बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 59,999 रुपये हैं। इसका दूसरा वेरिएंट 16GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है जिसकी कीमत 64,999 रुपये है। वहीं इस स्मार्टफोन का तीसरा वेरिएंट 16GB RAM + 1TB के साथ आता है जिसकी कीमत 69,999 रुपये है।

Motorola Signature के लॉन्च ऑफर की बात करें तो इसे खरीदने पर आपको 5000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके साथ ही आप 5000 रुपये की एक्स्ट्रा बचत अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करा कर भी कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की पहली सेल भारतीय बाजार में 30 जनवरी से शुरू होगी। आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।

Motorola Signature के स्पेसिफिकेशन्स

  • Motorola Signature में कंपनी ने 6.8 इंच का एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले दिया है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको सुपर एचडी रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
  • मोटोरोला ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेनाटोन मार्टिनी ओलिव और पेनाटोन कार्बन कलर में लॉन्च किया है।
  • Motorola Signature में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया है।
  • इसमें आपको 16GB तक की बड़ी रैम और 1TB तक की बड़ी स्टोरेज मिलने वाली है।
  • Motorola Signature में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा।
  • स्मार्टफोन को 5200mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है जो 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy A35 की कीमत में 15,000 रुपये की बड़ी गिरावट, फ्लिपकार्ट के ऑफर ने मचाई धूम
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article