Samsung Galaxy A35 की कीमत में 15,000 रुपये की बड़ी गिरावट, फ्लिपकार्ट के ऑफर ने मचाई धूम
Samsung Galaxy A35 Massive Price Cut: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। फ्लिकार्ट अपनी रिपब्लिक डे सेल के मौके पर ग्राहकों को सैमसंग के स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डील्स दे रहा है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 23 2026, 13:29 IST
Image Credit : Digit01 / 08
साउथ कोरियन टेक जायंट की तरफ से आने वाला Samsung Galaxy A35 एक मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसकी कीमत में बड़ी कटौती हुई है। इस समय आप इसे अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Digit02 / 08
Samsung Galaxy A35 में कंपनी ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ दूसरे कई सारे ऑफर्स भी दे रहा है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो फ्लैट डिस्काउंट ऑफर से भी ज्यादा बचत कर पाएंगे।
Image Credit : Digit03 / 08
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में Samsung Galaxy A35 को 33,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह कीमत स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। हालांकि आप इसे अभी 44% के मैसिव प्राइस कट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Digit04 / 08
फ्लिपकार्ट के डिस्काउंट ऑफर के बाद आप इसे सीधे-सीधे 15,000 रुपये की बचत के साथ सिर्फ 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि यह पहला ऐसा मौका है जब इस फ्लैगशिप कैटेगरी के स्मार्टफोन में इतनी बड़ी कटौती की गई है।
Image Credit : Digit05 / 08
Samsung Galaxy A35 पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको Axis Bank Flipkart Debit Card पर 5% का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। इसके साथ ही Flipkart SBI Credit Card पर भी 5% का कैशबैक मिलेगा।
Image Credit : Digit06 / 08
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को Samsung Galaxy A35 की खरीदारी पर धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर दे रहा है जिसमें आप एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। अगर आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कराते हैं तो 15,350 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में अगर आपके 10 हजार रुपये भी बच गए तो आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे।
Image Credit : Digit07 / 08
Samsung Galaxy A35 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको प्लास्टिक फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल दिया गया है। इसमें आपको 6.6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है।
Image Credit : Digit08 / 08
स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इसके अलावा इसमें आपको Exynos 1380 चिपसेट, 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50+8+5 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।