मोटोरोला ने पिछले एक-दो साल में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में कई सारे दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अगर आप एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। मोटोरोला ने मोस्ट अवेटेड Moto G Max को बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसमें कंपनी ने 200 मेगापिक्सल का पावरफुल कैमरा सेटअप दिया है। मोटोरोला का नया स्मार्टफोन G सीरीज का सबसे नया एडिशन है जिसमें फ्लैगशिप फीचर्स दिए गए हैं।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फिलहाल अभी ब्राजील के मार्केट में पेश किया है लेकिन लीक्स की मानें तो कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी पेश कर सकती है। अगर यह भारत में दस्तक देता है तो इसकी सीधी टक्कर सैमसंग के Galaxy S सीरीज के अल्ट्रा स्मार्टफोन से होगी। आइए आपको इसके फीचर्स और प्राइसिंग की जानकारी देते हैं।
Moto G Max की कीमत
मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को BRL 2,519 यानी लगभग 46000 रुपये में लॉन्च किया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन में आपको ब्लू और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन देखने को मिलेगा। इसमें आपको बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप कैटेगरी का चिपसेट सपोर्ट मिलने वाला है।
Moto G Max के स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला के Moto G Max में आपको 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले और साथ ही 1.5K रेजोल्यूशन का डिस्प्ले मिलता है। स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने इसमें 120Hz का डिस्प्ले दिया है। इसके डिस्प्ले में आपको 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए Moto G Max में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट लगाया है। इसके साथ ही इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी। मोटोरोला ने इसमें वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट दिया है। आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलता है।
इसमें मिलेगा पावरफुल कैमरा
अब बात करते हैं मोटोरोला के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में मिलने वाले कैमरा डिपार्टमेंट की। इसमें आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ ही आपको इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है जो कि 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W की टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में आपको IP68 और IP69 की रेटिंग मिलती है।
