Moto X70 Air Pro की बाजार में हुई एंट्री, 165Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा धमाकेदार ट्रिपल कैमरा सेटअप
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Jan 21, 2026, 04:33 PM IST
Moto X70 Air Pro को कंपनी ने फ्लैगशिप सेगमेंट में उतारा है। इसमें आपको शानदार डिस्प्ले, हाई स्पीड परफॉर्मेंस वाला चिपसेट, बड़ी बैटरी और शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने Moto X70 Air Pro को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है जो डीसेंट प्राइस रेंज में एक पावरफुल स्टाइलिश स्मार्टफोन चाहते हैं।
मोटोरोला की तरफ से लॉन्च किया गया धमाकेदार स्मार्टफोन।
स्मार्टफोन बाजार इस साल काफी धमाकेदार रहने वाला है। सैमसंग, एप्पल, गूगल, रियलमी, वीवो, ओप्पो और मोटोरोला समेत तमाम स्मार्टफोन मेकर कंपनियां इस साल एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाली हैं। जनवरी महीने से ही फोन लॉन्चिंग इवेंट की शुरुआत भी हो चुकी है। इसलिए अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको आपको आने वाले समय में बजट से लेकर मिड रेंज और फ्लैगशिप सेगमेंट में कई धमाकेदार स्मार्टफोन्स देखने को मिलने वाले हैं।
इस बीच दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला की तरफ से अपने फैंस के लिए एक तगड़ा प्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। मोटोरोला का लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto X70 Air Pro है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फिलहाल अपने चीन के मार्केट में पेश किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मोटोरोला जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। हालांकि अभी भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
Moto X70 Air Pro को कंपनी ने फ्लैगशिप सेगमेंट में उतारा है। इसमें आपको शानदार डिस्प्ले, हाई स्पीड परफॉर्मेंस वाला चिपसेट, बड़ी बैटरी और शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने Moto X70 Air Pro को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है जो डीसेंट प्राइस रेंज में एक पावरफुल स्टाइलिश स्मार्टफोन चाहते हैं।
Moto X70 Air Pro डिस्प्ले फीचर्स
Moto X70 Air Pro में कंपनी ने 6.8 इंच की BOE Q10 LTPO OLED डिस्प्ले दी है जिसमें आपको 1.5K रेजोल्यूशन मिलता है। इसके साथ ही डिस्प्ले में आपको 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है इसलिए आप इसे मल्टी टास्किंग के साथ साथ यह स्मार्टफोन गेमिंग के लिए भी शानदार रहने वाला है। इसके डिस्प्ले में आपको 6200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। इस स्मार्टफोन को आप तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें आपको Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।
Moto X70 Air Pro में पावरफुल चिपसेट
Moto X70 Air Pro में मिलनी वाली परफॉर्मेंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें आपको LPDDR5X Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज का फीचर भी मिलता है। गेमिंग या फिर मल्टी टास्किंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 6002mm² का बड़ा VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलेगा।
Moto X70 Air Pro का कैमरा और बैटरी
अगर आप फोटोग्राफी के लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Moto X70 Air Pro में आपको शानदार ट्रिपल कैमरा कैमरा मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और साथ ही 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिकस्ल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें आपको IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5200mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Moto X70 Air Pro की कीमत
मोटोरोला की तरफ से लॉन्च किए गए Moto X70 Air Pro की कीमत की बात करें तो इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट को आप 4,499 युआन यानी करीब 58,738 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट जो कि 16GB + 512GB के साथ आता है उसे कंपनी ने 4,999 युआन करीब 65,266 रुपये में लॉन्च किया है। इसका टॉप-एंड वेरिएंट जो कि 16GB + 1TB स्टोरेज 5,499 युआन करीब 71,794 रुपये में उपलब्ध है।