टेक एंड गैजेट्स

बारिश में भीग गया है महंगा स्मार्टफोन, जान लें क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

कई बार बारिश अचानक आ जाती है जिसकी वजह से हमारा मोबाइल फोन भी भीग जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग जल्दबाजी में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे फोन पूरी तरह से डैमेज हो जाता है और साथ ही हमारा पर्सनल डेटा भी चला जाता है।

Image

आपकी एक गलती आपका महंगा स्मार्टफोन बर्बाद कर सकती है।

स्मार्टफोन हमारा एक सबसे जरूर गैजेट बन चुका है। यह हमें डेली रूटीन में कई सारे काम में मदद करता है। आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग या फिर एंटरटेनमेंट के लिए नहीं ही नहीं इस्तेमाल होते। अब कई लोग इसे पर्सनल डायरी की तरह भी यूज करते हैं जिसमें जरूरी बातें, मैसेज, पासवर्ट, ईमेल्स आदि लिखे होते हैं। इसलिए अगर हमारा स्मार्टफोन खराब हो जाए तो बड़ी मुश्किल हो सकती है।

कई बार बारिश अचानक आ जाती है जिसकी वजह से हमारा मोबाइल फोन भी भीग जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग जल्दबाजी में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे फोन पूरी तरह से डैमेज हो जाता है और साथ ही हमारा पर्सनल डेटा भी चला जाता है। अगर आपका फोन कभी बारिश में भींग जाता है तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिससे आपका फोन भींग जाने के बाद भी पूरी तरह से सेफ रहेगा।

तुरंत करने वाले जरूरी काम

फोन को तुरंत स्विच ऑफ करें: अगर फोन में पानी चला गया है और वह ऑन है तो सबसे पहले उसे ऑफ कर लें। अगर फोन बंद है, तो उसे चालू करने की गलती बिल्कुल न करें। पानी के कारण शॉर्ट सर्किट होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है।

कवर और एक्सेसरीज हटाएं: फोन पर लगे बैक कवर, टेम्पर्ड ग्लास या किसी भी अन्य एक्सेसरी को तुरंत निकाल दें ताकि हवा अंदर जा सके।

SIM कार्ड और मेमोरी कार्ड निकालें: सिम ट्रे को बाहर निकालें और सिम कार्ड व माइक्रोएसडी कार्ड को निकालकर सूती कपड़े से पोंछ लें।

बाहरी पानी को सुखाएं: एक साफ सूती कपड़े, टिशू पेपर या टॉवल से फोन के ऊपर दिख रहे पानी को अच्छी तरह पोंछ लें। फोन को थोड़ा टेढ़ा करके चार्जिंग पोर्ट और हेडफोन जैक से पानी निकालने की कोशिश करें।

सूखे चावल या सिलिका जेल का इस्तेमाल: फोन को एक एयरटाइट डिब्बे में सिलिका जेल पाउच (Silica Gel Pouches) के साथ रख दें (यह सबसे बढ़िया तरीका है)। अगर सिलिका जेल नहीं है, तो फोन को सूखे चावल के डिब्बे में पूरी तरह से डुबोकर २४ से ४८ घंटे के लिए छोड़ दें। चावल नमी को सोख लेता है।

भूलकर भी न करें ये गलतियां

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें: लोग अक्सर फोन सुखाने के लिए ड्रायर चला देते हैं। ड्रायर की तेज हवा पानी को फोन के अंदरूनी हिस्सों (मदरबोर्ड) तक धकेल सकती है, और उसकी गर्म हवा से फोन के प्लास्टिक पार्ट्स पिघल सकते हैं।

चार्जर में न लगाएं: भीगे हुए फोन को चार्जिंग पर लगाने की गलती कभी न करें। इससे तुरंत शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

फोन को हिलाएं नहीं: फोन को जोर-जोर से हिलाने से पानी बाहर निकलने के बजाय फोन के उन हिस्सों में भी घुस सकता है जो अब तक सूखे थे।

बटन दबाने से बचें: फोन के वॉल्यूम या पावर बटन को बार-बार न दबाएं, इससे पानी बटन के रास्ते अंदर जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article